1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन में भारतीय रेस्टोरेंट पर हुआ हमला, लगाई गई आग; VIDEO देख हैरान रह जाएंगे आप

लंदन में भारतीय रेस्टोरेंट पर हुआ हमला, लगाई गई आग; VIDEO देख हैरान रह जाएंगे आप

 Published : Aug 25, 2025 11:26 am IST,  Updated : Aug 25, 2025 11:26 am IST

लंदन में एक भारतीय रेस्टोरेंट पर हमला हुआ है। भारतीय रेस्टोरेंट में आग लगा दी गई है। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आग उस वक्त लगाई गई थी जब रेस्टोरेंट में काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Indian Restaurant Attacked In London- India TV Hindi
Indian Restaurant Attacked In London Image Source : @RT_INDIA_NEWS

Indian Restaurant Attacked In London: विदेशों में भारतीयों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कनाडा और आयरलैंड में हाल के दिनों में इस तरह की कई घटनाएं देखने को मिली हैं। लेकिन, अब इंग्लैंड की राजधानी लंदन में जो हुआ है वो बेहद भयावह है। यहां एक भारतीय रेस्टोरेंट में आग लगा दी गई है। इस हमले में कम से कम 5 लोग घायल हुए हैं। हमला उस वक्त किया गया था जब रेस्टोरेंट में लोगों की भारी भीड़ थी। 

देखें वीडियो

गैंट्स हिल में वुडफोर्ड एवेन्यू पर स्थित 'इंडियन अरोमा' नाम के भारतीय रेस्टोरेंट में आग लगाने की घटना के संबंध में पुलिस ने 15 साल के एक किशोर सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। CCTV फुटेज में कुछ लोग रेस्टोरेंट में आते हुए नजर आ रहे हैं  और फर्श पर पेट्रोल जैसी कोई चीज फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद आग का भभका नजर आता है। आग लगते ही रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है।

झुलस गए 5 लोग

घटना को लेकर जिस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक इस हमले में कम से कम 3 महिलाएं और 2 पुरुष झुलस गए हैं। ये सभी लोग हमले के समय रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। आग से झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक एक पुरुष और एक महिला की हालत खतरे में है। 

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने बतया कि आग लगने के बाद 2 और पीड़ितों के बारे में जानकारी मिली है जो अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल से चले गए थे। पुलिस के मुताबिक आग लगने के बाद फायर कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और करीब 90 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया,"मैंने देखा कि कोई आदमी आग के गोले की तरह भाग रहा है। वह जल रहा था। मेरा एक दोस्त पानी की बाल्टी लेकर आया था और हम बस आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।" 

चिंतित हैं भारतीय समुदाय के लोग 

रेस्टोरेंट में आग लगाने की घटना के बाद भारतीय समुदाय को लोग चिंतित और स्तब्ध हैं। इस रोस्टोरेंट को रोहित कलुवाला चलाते हैं। इस रेस्टोरेंट में पारंपरिक भारतीय खाना परोसा जाता है जो यहां के लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है। फिलहाल, रेस्टोरेंट में आग क्यों लगाई गई इसके पीछे के कारणों के बारे में अब तक पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें:

इस्लामाबाद, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा... भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान, जानिए कितनी रही तीव्रता?

इजरायल ने यमन की राजधानी पर किया बड़ा हमला, कई मिसाइलें दागीं; हूतियों को बनाया निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश