1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया कब खेलेगी T20 विश्व कप 2026 में अगला मुकाबला, ये है उसकी तारीख और वेन्यू

टीम इंडिया कब खेलेगी T20 विश्व कप 2026 में अगला मुकाबला, ये है उसकी तारीख और वेन्यू

 Published : Feb 17, 2026 04:13 pm IST,  Updated : Feb 17, 2026 04:22 pm IST

टीम इंडिया अब टी20 विश्व कप में अपने चौथे मुकाबले की तैयारी में लगी है। ये मैच करीब है। इससे पहले लगातार तीन मैच जीतकर भारतीय टीम सुपर 8 में तो पहुंच ही चुकी है।

team india- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AFP

टीम इंडिया ने अब तक टी20 विश्व कप 2026 में कमाल का खेल दिखाते हुए सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने इस टूर्नामेंट के पहले तीनों मैच जीतकर ना केवल छह अंक लेकर अपने ग्रुप में टेबल टॉप किया है, साथ ही अगले राउंड के लिए अपनी सीट भी पक्की कर ली है। इस बीच टीम का एक और मैच लीग चरण में बचा हुआ है। ये मैच कब होगा और कहां खेला जाएगा, ये जान लीजिए। 

भारत ने यूएसए, नामीबिया के बाद पाकिस्तान को भी पीटा

टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने सफर का आगाज 7 फरवरी को किया था। पहले ही मैच में भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए को हराने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद भारतीय टीम दिल्ली पहुंचती है, यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम ने नामीबिया को हराकर दो अंक हासिल कर ​लिए। अपने तीसरे मैच के लिए टीम इंडिया को कोलंबो जाना पड़ा। जहां 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें भी टीम इंडिया ने 61 रन से जीत दर्ज कर पाकिस्तान को बुरी तरह से पछाड़ दिया। लगातार तीन मैच जीतकर और छह अंक लेकर टीम ने अगले राउंड में जगह बना ली है। 

टीम इंडिया नीदरलैंड्स के खिलाफ 18 फरवरी को खेलेगी आखिरी लीग मुकाबला

अब आगे की बात की जाए तो टीम इंडिया को सुपर 8 में उतरने से पहले अपना आखिरी लीग मैच खेलना है। ये मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, यहां एक लाख से भी ज्यादा लोग एक साथ बैठकर मैच देख सकते हैं। भारत और नीदरलैंड्स के बीच ये मुकाबला 18 फरवरी यानी बुधवार को खेला जाएगा, जिसका वक्त शाम सात बजे का होगा। इसके बाद लीग फेज समाप्त हो जाएगा। टीम इंडिया का इरादा होगा कि अपने जीत के सिलसिले को जारी रखा जाए, ताकि सुपर 8 में जब बड़ी और मजबूत टीमों से सामना हो तो कोई दिक्कत ना हो। 

भारत का सुपर 8 का भी शेड्यूल करीब करीब तय

भारतीय टीम का सुपर 8 का भी शेड्यूल करीब करीब तय हो गया है। भारत का मुकाबला किससे होगा, दो टीमों के तो नाम तय हो गए हैं, लेकिन एक का आना बाकी है। भारतीय टीम सुपर 8 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से भिड़ेगी, लेकिन तीसरा मैच किससे होगा, ये पता चलना अभी बाकी है। देखना होगा कि लीग चरण के आखिरी मैच में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है और इसके बाद जब सुपर 8 मैच होगा तब उसमें भी प्रदर्शन को देखना होगा। क्या टीम इंडिया सेमीफाइनल तक का सफर कर पाती है, इस पर भी नजर होगी। 

यह भी पढ़ें 

ICC T20 World Cup 2026: अब तक 6 टीमों ने की सुपर 8 में एंट्री, ये हैं उनके नाम, इन 2 ग्रुपों में फंसा है पेच

ICC Rankings: पाकिस्तानी गेंदबाज को फिर मिला नंबर-1 का ताज, भारतीय पेसर ने भी लगाई छलांग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल