1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पोलैंड से पाकिस्तान दौड़ी चली आई 83 साल की बुजुर्ग महिला, 28 साल के शख्स से रचाई शादी, आखिर कैसे पूरी हुई इनकी अनोखी लव स्टोरी

पोलैंड से पाकिस्तान दौड़ी चली आई 83 साल की बुजुर्ग महिला, 28 साल के शख्स से रचाई शादी, आखिर कैसे पूरी हुई इनकी अनोखी लव स्टोरी

 Written By: Shilpa
 Published : Nov 06, 2022 03:34 pm IST,  Updated : Nov 06, 2022 09:46 pm IST

Poland Pakistan Couple: पोलैंड की रहने वाली महिला ने पाकिस्तान आकर इस्लाम कबूल किया और 28 साल के एक शख्स से शादी रचा ली। महिला की उम्र 83 साल है। उसने पिछले साल ही इस्लामी रीति रिवाज से शादी रचाई है।

पोलैंड की बुजुर्ग महिला ने पाकिस्तानी शख्स से की शादी- India TV Hindi
पोलैंड की बुजुर्ग महिला ने पाकिस्तानी शख्स से की शादी Image Source : SOCIAL MEDIA

पाकिस्तान में आजकल चौंकाने वाली प्रेम कहानियां देखने को मिल रही हैं। यहां विदेशी महिलाओं को दुल्हन बनाकर लाना एक आम बात बन गई है। लेकिन इसमें हैरानी की बात ये है कि दुल्हनों की उम्र दूल्हों से दो गुना या तीन गुना अधिक होती है। प्यार में उम्र मायने नहीं रखती, ये वाकया पाकिस्तान में काफी सच होता दिख रहा है। यहां इन दिनों एक कपल काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। जिसकी वजह है, इनके बीच उम्र का अधिक अंतर होना। यहां एक 83 साल की बुजुर्ग महिला ने 28 साल के युवक से शादी रचाई है। महिला का नाम ब्रोमा है और वह पोलैंड की निवासी है। वह अपने बॉयफ्रेंड हफीज नदीम से शादी करने के लिए पाकिस्तान तक आईं। 

इन दोनों की शादी बीते साल 1 नवंबर को हफ्जाबाद के काजीपुर में हुई थी। इस साल कपल अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल अपनी पहली एनिवर्सरी पर मीडिया को दिए इंटरव्यू की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों एक दूसरे से शादी करके बेहद खुश हैं। एक पोलिश महिला और एक पाकिस्तानी युवक की पहली मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और बात शादी तक आ गई। दोनों ने एक दूसरे से शादी का वादा किया था, जिसे पूरा करने के लिए महिला पाकिस्तान पहुंच गई, जहां दोनों ने शादी की।

फेसबुक से हुई थी दोस्ती की शुरुआत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस अनोखे रिश्ते की नींव रखने में फेसबुक की बड़ी भूमिका रही है। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत फेसबुक पर ही हुआ करती थी। बाद में उन्होंने अपने बीच उम्र के अंतर की परवाह किए बिना जीवन भर एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया। अपने प्यार को पाने के लिए पोलैंड से पाकिस्तान चली गई 83 साल की महिला के जुनून के चलते दोनों ने शादी कर ली।

शादी के लिए महिला ने कबूला इस्लाम

महिला का पति हाफिम नदीज पाकिस्तान के काजीपुर का रहने वाला है। वह ऑटो मैकेनिक है। पिछले साल शादी के दौरान उसने पाकिस्तानी मीडिया से कहा था कि वह खुद को भाग्यशाली मानता है क्योंकि दुल्हन ने उससे शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया है। दोनों की शादी पारंपरिक तरीके से की गई, जिसमें महिला ने पारंपरिक कपड़े पहने और हाथों में मेहंदी लगाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश