1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मुनीर को CDF बनाने के लिए राष्ट्रपति जरदारी ने लगाई मुहर, अब 2030 तक पाक में शासन करेगा इमरान का दुश्मन

मुनीर को CDF बनाने के लिए राष्ट्रपति जरदारी ने लगाई मुहर, अब 2030 तक पाक में शासन करेगा इमरान का दुश्मन

 Published : Dec 04, 2025 10:41 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 11:12 pm IST

पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर को राष्ट्रपति जरदारी की मंजूरी मिलने के बाद देश का पहला सीडीएफ बना दिया गया है। इससे मुनीर का कार्यकाल 2030 तक के लिए बढ़ गया है।

असीम मुनीर, पाकिस्तान का सीडीएफ- India TV Hindi
असीम मुनीर, पाकिस्तान का सीडीएफ Image Source : AP

इस्लामाबाद: आर्मी चीफ असीम मुनीर को पाकिस्तान का पहला चीफ डिफेंस ऑफ फोर्सेज (सीडीए) बना दिया गया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मुनीर को पहला सीडीएफ बनाए जाने को मंजूरी दे दी है। इसके बाद मुनीर का कार्यकाल अब 2030 तक के लिए बढ़ गया है। 

 

पाकिस्तान के संविधान में हाल में किए गए 27वें संशोधन के बाद यह पोस्ट गठित की गई थी। इसके बाद मुनीर को पहला सीडीएफ नियुक्त किया गया है। असीम मुनीर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का जानी दुश्मन कहा जाता है। इसीलिए वह मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का करीबी बन चुका है, जिसका उसे इनाम भी मिल रहा है। 

इमरान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मुनीर के हाथ में अब एक तरह से 2030 तक की पॉवर आ गई है। तीनों सेनाओं का चीफ होगा। नए संविधानिक संशोधन के प्राविधानों के अनुसार उस पर किसी तरह के अपराध का मुकदमा भी नहीं चलाया जा सकेगा। ऐसे में मुनीर की ताकत कई मामले में प्रधानमंत्री से भी ज्यादा बढ़ जाएगी। मुनीर की ताकत बढ़ने से पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इमरान फिलहाल पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद हैं, जहां आरोप है कि मुनीर के आदेश पर उन्हें काली कोठरी में रखा गया है। ऐसे में आने वाले समय में अब इमरान की आफतें और अधिक बढ़ सकती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश