1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान' का बड़ा दावा, 85% इलाके पर किया नियंत्रण, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गान और खुद की करेंसी भी अपनाई

'रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान' का बड़ा दावा, 85% इलाके पर किया नियंत्रण, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गान और खुद की करेंसी भी अपनाई

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 14, 2026 09:30 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 09:54 pm IST

बलोच सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मीर यार बलोच द्वारा एक्स पर साझा किए गए पत्र में दावा किया गया कि बलोचिस्तान ने अपनी करेंसी अपना ली है। पाकिस्तान सेना से बड़ी संख्या में बलोच लोग इस्तीफा दे रहे हैं।

रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान के नाम से जारी हुआ पत्र- India TV Hindi
रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान के नाम से जारी हुआ पत्र Image Source : X@MIRYAR_BALOCH

रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान के नाम से जारी एक बयान में दावा किया गया है कि उसने बलोचिस्तान के 85 प्रतिशत क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बयान के अनुसार, बलोचिस्तान ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय गान 'मा चुकैन बलोचानी' (Ma Chukain Balochani), राष्ट्रीय ध्वज और 'बलोची फालुस' (Balochi Falus) नाम की करेंसी अपनाने का दावा किया है।

सोना, तांबा और कोयला की खदानों पर नियंत्रण

बलोच सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, पत्रकार और मानवाधिकार समर्थक मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्र शेयर किया है। इस पत्र में यह भी दावा कहा गया है कि बलोच सुरक्षा एवं रक्षा बल अब क्षेत्र का प्रशासन संभाल रहे हैं। साथ ही दावा किया गया है कि सोने और तांबे की खदानों, 150 से अधिक गैस क्षेत्रों और 1,200 से ज्यादा कोयला खदानों पर उनका नियंत्रण है।

सेना और प्रशासनिक ढांचा भी तैयार

दावे के मुताबिक, बलूचिस्तान की सेना, नौसेना, वायु सेना और नागरिक प्रशासन के 5,00,000 कर्मियों का बल 2026 के अंत तक पाकिस्तान की कब्जा करने वाली सेनाओं को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।हालांकि, बयान में स्वीकार किया गया है कि उनके पास लड़ाकू विमान, टैंक, मिसाइल या भारी हथियार नहीं हैं।

पाकिस्तान की सेना से बलोच दे रहे इस्तीफा

साथ ही बयान में यह भी दावा किया गया है कि बड़ी संख्या में बलोच और कुछ पश्तून समुदाय के लोग पाकिस्तान की सेना, पुलिस, फ्रंटियर कॉर्प्स और लेवीज से इस्तीफा दे रहे हैं। इससे दुनिया को एक साफ संदेश जाता है। 

पाकिस्तान को अपनी जमीन का नहीं करने देंगे इस्तेमाल

मीर यार बलोच द्वारा शेयर किए गए पत्र में कहा गया, 'बलूचिस्तान आपका पड़ोसी देश है। हम अपने करीबी पड़ोसियों को भरोसा दिलाते हैं कि हम पाकिस्तानी सेना, नौसेना और वायु सेना को इस क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने के लिए अपनी जमीन, हवाई क्षेत्र या तटरेखा का इस्तेमाल नहीं करने देंगे।'

क्षेत्रीय स्थिरता का नया अध्याय शुरू करने का समय

इसके साथ ही दावा किया गया, 'अब आजाद दुनिया के लिए रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान की आजादी को मान्यता देने और क्षेत्रीय स्थिरता का एक नया अध्याय शुरू करने में मदद करने का समय आ गया है, जिससे हमारे पड़ोसी देशों के खिलाफ पाकिस्तान की दशकों पुरानी दुश्मनी, परमाणु ब्लैकमेल और चरमपंथ का अंत हो सके।'

दावों की स्वतंत्र रूप से नहीं हो सकी पुष्टि

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए 'रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान' के नाम से मीर यार बलोच द्वारा शेयर किए गए पत्र के बयान में किए गए दावों की पुष्टि किसी स्वतंत्र या आधिकारिक स्रोत से नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: 

Explainer: बलूचिस्तान में लगातार मारी जा रही पाक सेना, आखिर क्यों पाकिस्तान से अलग होना चाहते हैं बलूच?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश