1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस ने उठाया बड़ा कदम, ICC के अभियोजकों और ब्रिटेन के मंत्रियों पर लगाया प्रतिबंध, 54 ब्रिटिश नागरिकों की एंट्री पर भी रोक

रूस ने उठाया बड़ा कदम, ICC के अभियोजकों और ब्रिटेन के मंत्रियों पर लगाया प्रतिबंध, 54 ब्रिटिश नागरिकों की एंट्री पर भी रोक

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 19, 2023 08:57 am IST,  Updated : Aug 19, 2023 09:57 am IST

रूस ने कड़ा कदम उठाते हुए आईसीसी अभियोजकों और ब्रिटेन के मंत्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही ब्रिटेन के 54 नागरिकों के रूस में प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी है।

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन- India TV Hindi
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन Image Source : पीटीआई

स्को : यूक्रेन के साथ जंग लड़ रहे रूस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए इंटरनेशन क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) के अभियोजकों और ब्रिटेन के मंत्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही ब्रिटेन के 54 नागरिकों पर के रूस में प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी है। रूस की समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी के अभियोजकों ने राष्ट्रपति पुतिन की गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं ब्रिटेन के मंत्रियों ने यूक्रेन पर रूस के हमले का विरोध किया था। 

बदले की कार्रवाई

रूस के विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक रूस ने बदले की कार्रवाई के तरत ब्रिटेन के 54 नागरिकों के मास्को में प्रवेश करने पर भी पाबंदी लगा कर अपने प्रतिबंध लिस्ट का विस्तार किया है। रूस ने आईसीसी के अभियोजन करीम खान पर प्रतिबंध लगा दिया है। करीम खान पुतिन की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी करनेवालों में शामिल थे।

बीबीसी, गार्जियन के पत्रकारों पर भी प्रतिबंध

रूस के विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस लिस्ट में ब्रिटेन की डिजिटल , संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री लुसी फ्रेजर भी शामिल हैं। लुसी अंतराराष्ट्रीय खेल जगत से रूस को अलग करने की मुहिम को बढ़ावा दे रही है। इसके साथ ही जिन ब्रिटिश नागरिकों के रूस में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है उनमें बीबीसी, गार्जियन मीडिया ग्रुप और डेली टेलीग्राफ के पत्रकार शामिल हैं। 

प्रतिबंधों के चक्रव्यूह को आगे बढ़ाने की कोशिश

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे नागरिकों और घरेलू आर्थिक ऑपरेटरों के संबंध में एकतरफा प्रतिबंध सिस्टम के सक्रिय उपयोग समेत शत्रुतापूर्ण रूस विरोधी नीति के तहत लंदन के रवैये को देखते हुए प्रतिबंध सूची का विस्तार करने का फैसला लिया गया। रूस ने कहा कि लंदन द्वारा रूस विरोधी प्रतिबंधों के चक्रव्यूह को आगे बढ़ाने के किसी भी प्रयास को रूस द्वारा नामंजूर कर दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश