1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जी-20 सम्मेलन में आए रूसी विदेश मंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाया गया, इंडोनेशिया का दावा, रूस ने बताया झूठ

जी-20 सम्मेलन में आए रूसी विदेश मंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाया गया, इंडोनेशिया का दावा, रूस ने बताया झूठ

 Edited By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Nov 14, 2022 05:16 pm IST,  Updated : Nov 14, 2022 10:25 pm IST

Russia Foreign Minister: इंडोनेशिया के अधिकारियों ने दावा किया है कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दावे का रूस ने खंडन कर दिया है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव- India TV Hindi
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव Image Source : AP

जी-20 शिखर सम्मलेन में शामिल होने बाली पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद अस्पताल ले जाया गया है। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि, रूस ने इसका खंडन किया है। लावरोव मंगलवार को शुरू होने वाले सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रविवार शाम को बाली पहुंचे थे। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने लावरोव को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबरों का खंडन किया है। हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की कि लावरोव का उपचार किया गया या नहीं?

मारिया ने लावरोव का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह बिल्कुल स्वस्थ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में लावरोव से उनका उपचार किए जाने संबंधी खबरों पर टिप्पणी करने को कहा गया था। वीडियो में लावरोव को कहते सुना जा सकता है, ‘‘वे हमारे राष्ट्रपति के बारे में पिछले 10 साल से लिख रहे हैं कि वह बीमार हैं। यह एक तरह का खेल है, जो राजनीति में कोई नई बात नहीं है।’’ रूस की समाचार एजेंसी ‘तास’ ने लावरोव के हवाले से कहा, ‘‘मैं होटल में हूं, कल के सम्मेलन के लिए कंटेंट का अध्ययन कर रहा हूं।’’

दिल से जुड़ी परेशानी बताई गई

वहीं, इंडोनेशिया के तीन सरकारी और चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि प्रांतीय राजधानी देनपसार के संग्लाह अस्पताल में लावरोव का उपचार किया जा रहा था। उन्होंने अधिक विवरण साझा नहीं किया। हालांकि, दो व्यक्तियों ने कहा कि लावरोव का हृदय संबंधी परेशानी के लिए उपचार किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश