1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Russia-Ukraine War: रूस का बड़ा आरोप-यूक्रेन ने राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश की, देखें वीडियो

Russia-Ukraine War: रूस का बड़ा आरोप-यूक्रेन ने राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश की, देखें वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 03, 2023 06:16 pm IST,  Updated : May 03, 2023 07:47 pm IST

रूस ने यूक्रेन पर बड़ा आरोप लगाया है और कहा है कि यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की कोशिश की थी। देखें वीडियो-

kremlin big allegation- India TV Hindi
यूक्रेन का बड़ा आरोप Image Source : FILE PHOTO

Russia-Ukraine War: रूसी अधिकारियों ने बुधवार को यूक्रेन पर क्रेमलिन पर रात में दो ड्रोन से हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। क्रेमलिन ने कथित हमले के प्रयास को "आतंकवादी कृत्य" के रूप में बताया और कहा कि रूसी सेना और सुरक्षा बलों ने ड्रोन को हमला करने से पहले ही निष्क्रिय कर दिया। रूसी राज्य द्वारा संचालित समाचार एजेंसियों द्वारा दिए गए एक बयान में कहा गया है कि हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। यूक्रेन ने राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश की थी। 

क्रेमलिन ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सुरक्षित हैं और अपने कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं करते हुए काम करना जारी रखा है। यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। क्रेमलिन ने कथित घटना का फिलहाल कोई सबूत पेश नहीं किया लेकिन उसके बयान में कुछ विवरण शामिल थे।

देखें वीडियो

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक समाचार एजेंसी तास ने कहा है कि क्रेमलिन ने विजय दिवस से पहले पुतिन के जीवन पर एक जानबूझकर किया गया हत्या का प्रयास माना है जिसे रूस 9 मई को मनाता है। तास की रिपोर्ट में बयान के हवाले से कहा गया है कि रूस "कब और जहां उचित समझे," जवाब देने का अधिकार रखता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश