1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जहां मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरें, खंडहर में तब्दील दिखा पूरा कंपाउंड

जहां मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरें, खंडहर में तब्दील दिखा पूरा कंपाउंड

 Published : Mar 01, 2026 09:10 am IST,  Updated : Mar 01, 2026 09:58 am IST

अमेरिका और इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को मार दिया। शनिवार को दोनों देशों के संयुक्त एयर स्ट्राइक में खामेनेई की मौत हुई है। वहां की अब सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं।

सैटेलाइट इमेज- India TV Hindi
सैटेलाइट इमेज Image Source : GOOGLE EARTH/AIRBUS AND AP

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। अमेरिकी और इजरायली हमलों में खामेनेई की जान चली गई। अमेरिकी अखबार ने ईरान में हुए हमलों के सैटेलाइट फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर शनिवार को कितना सटीक हमला किया था।

तेहरान में स्थित खामेनेई का कंपाउंड ध्वस्त

दि वाशिंदटन पोस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें लिखा गया, 'सैटेलाइट इमेज और वीडियो से ईरान पर हमलों के दर्जनों टारगेट का पता चला है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का तेहरान में स्थित वो कंपाउंड भी शामिल है। 

सैटेलाइट तस्वीरों से टारगेट की भयावहता का चला पता

अमेरिका और इजरायली हमलों ने ईरान में कहां-कहां निशाना बनाया है। इसकी सैटेलाइट तस्वीरों से ही टारगेट की भयावहता का पता चलता है। हमलों के बाद मलबा और धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि खामेनेई यहां ही अपने परिवार के लोगों के साथ रहते थे। खामेनेई के साथ ही परिवार के अन्य लोग भी हमले में मारे गए हैं।

हमले के पहले और बाद की शेयर की गईं तस्वीरें

ईरान की राजधानी तेहरान में खामेनेई के कंपाउंड की जो सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें हमले के पहले और बाद का सीन दिखाया गया है। पहली फोटो फरवरी 2025 की है। दूसरी फोटो हमले के बाद यानी 28, फरवरी 2026 की है। इसमें साफ दिख रहा है कि हमले के बाद खामेनेई का तेहरान में स्थित कंपाउंड पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। इसके बाद वहां से काला धुआं उठ रहा है।

ये भी पढ़ें: 

खामेनेई की मौत के बाद भड़का ईरान, कहा- 'ये एक बड़ा जुर्म, बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जाएगा'

'अल्लाह से जो वादा किया, उसे पूरा कर दिखाया', खामेनेई की मौत के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर का आखिरी पोस्ट

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश