1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शहबाज शरीफ सरकार पाकिस्तान में चुनाव के लिए तैयार, लेकिन इस बात का कर रही इंतजार

शहबाज शरीफ सरकार पाकिस्तान में चुनाव के लिए तैयार, लेकिन इस बात का कर रही इंतजार

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 06, 2023 07:33 pm IST,  Updated : May 06, 2023 07:33 pm IST

सत्तारूढ़ गठबंधन 16 सितंबर के बाद किसी भी समय चुनाव की तारीख के लिए तैयार होगा। उन्होंने संसद के कार्यकाल को बढ़ाने से भी इनकार किया, जैसा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ नेताओं ने अतीत में संकेत दिया था।

शहबाज शरीफ सरकार पाकिस्तान में चुनाव के लिए तैयार, लेकिन इस बात का कर रही इंतजार- India TV Hindi
शहबाज शरीफ सरकार पाकिस्तान में चुनाव के लिए तैयार, लेकिन इस बात का कर रही इंतजार Image Source : FILE

Pakistan News: पाकिस्तान की शहबाज सरकार यानी सत्तारूढ़ पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट ‘पीडीएम‘ गठबंधन समय से पहले चुनाव के लिए तैयार हो गया है। लेकिन 16 सितंबर से पहले नहीं। क्योंकि 16 सितंबर पाकिस्तान के चीफ जस्टिस सीजेपी उमर अता बंदियाल की रिटायरमेंट की ताीख है।पीडीएम के एक सूत्र ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन 16 सितंबर के बाद किसी भी समय चुनाव की तारीख के लिए तैयार होगा। उन्होंने संसद के कार्यकाल को बढ़ाने से भी इनकार किया, जैसा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ नेताओं ने अतीत में संकेत दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चुनाव की तारीख के बारे में सूत्र बताते हैं कि कि यह 16 सितंबर के बाद कभी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास जानकारी थी कि पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ‘पीटीआई‘ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की तारीख 65 से बढ़ाकर 68 करने के लिए संविधान में संशोधन के लिए जल्द चुनाव चाहती है। सूत्र का दावा है कि इसका उद्देश्य पाकिस्तान के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के पद पर बने रहना और तीन साल के लिए सीजेपी के रूप में न्यायमूर्ति काजी फैज ईसा की नियुक्ति में देरी करना था।

13 अगस्त को पूरा होगा नेशनल असेंबली का कार्यकाल

द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा, हम 13 अगस्त से आगे नहीं बढ़ेंगे। 13 अगस्त को मौजूदा नेशनल असेंबली अपना कार्यकाल पूरा करेगी। कहा जाता है कि इस तारीख से आगे जाने पर सत्ताधारी गठबंधन को राजनीतिक रूप से बुरी तरह नुकसान पहुंचेगा। सूत्र ने कहा कि अगर दोनों पक्ष . पीडीएम और पीटीआई चुनाव की तारीख पर एक समझौते पर पहुंचने के लिए बात करना जारी रखते हैं, तो नेशनल असेंबली का विघटन जुलाई में संभव हो सकता है, लेकिन जून में किसी भी तरह से संभव नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश