1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. डोनाल्ड ट्रंप की खुशामद में जुटे शहबाज शरीफ, सीजफायर को लेकर दिया ये बड़ा बयान

डोनाल्ड ट्रंप की खुशामद में जुटे शहबाज शरीफ, सीजफायर को लेकर दिया ये बड़ा बयान

 Published : Jun 04, 2025 11:12 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 11:12 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत-पाक युद्धविराम की सराहना की और डोनाल्ड ट्रंप के विज़न की तारीफ करते हुए व्यापार और निवेश बढ़ाने की इच्छा जताई। उन्होंने अमेरिका के साथ टैरिफ मामलों में प्रगति की बात भी कही।

Shehbaz Sharif Trump praise, India Pakistan ceasefire 2025- India TV Hindi
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। Image Source : PTI/AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के साथ हाल ही में हुए युद्धविराम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह युद्धविराम लंबे समय तक कायम रहेगा। कुछ दिन पहले तक जंग-जंग चिल्लाने वाले शहबाज शरीफ को ऑपरेशन सिंदूर ने इस कदर चोट पहुंचाई है कि अब उन्हें सीजफायर अच्छा लगने लगा है। शहबाज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खुशामद करते हुए कहा है कि इस सीजफायर की बुनियाद पर दोनों देश निवेश, व्यापार और तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकते हैं। शरीफ ने अमेरिका के साथ टैरिफ और कारोबार बढ़ाने की बातचीत में प्रगति की भी जानकारी दी।

क्या कहा शहबाज शरीफ ने?

शहबाज शरीफ ने अपने बयान में कहा, 'अलहमदुलिल्लाह, युद्धविराम हो गया है। मैं उम्मीद करता हूं और ऊपरवाले से प्रार्थना करता हूं कि ये युद्धविराम लंबे वक़्त तक बना रहेगा, जिसकी बुनियाद पर हम निवेश, व्यापार और तरक़्क़ी की आलीशान इमारत खड़ी कर सकेंगे।' उन्होंने बताया कि पाकिस्तान और अमेरिका टैरिफ के मसले पर बातचीत कर रहे हैं, जिसमें 'शानदार प्रगति' हुई है। शरीफ ने यह भी कहा, 'हम अमेरिका के साथ आपसी कारोबार बढ़ाने के लिए भी संपर्क में हैं। इसके तहत हम IT सेक्टर, उनके यहां से एनर्जी के आयात, कृषि, स्वास्थ्य और दूसरे तमाम मसलों पर आगे बढ़ेंगे।'

'हमारे लिए हवा के ताज़े झोंके जैसा'

शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विज़न की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं राष्ट्रपति ट्रंप के विज़न से बहुत प्रेरित हूं। उनका विज़न व्यापार, निवेश और टैरिफ को तर्कसंगत बनाने का है, जो हमारे लिए हवा के ताज़े झोंके जैसा है।' यह बयान भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई 2025 को हुए युद्धविराम के बाद आया है, जो 4 दिन की तनातनी के बाद दोनों देशों के सैन्य कमांडरों (DGMO) के बीच सीधी बातचीत से संभव हुआ था। ट्रंप इस युद्धविराम का श्रेय लेने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन भारत ने स्पष्ट किया है कि इस सीजफायर में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं थी, और यह पूरी तरह द्विपक्षीय बातचीत का नतीजा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश