1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शेख हसीना और उनके बेटे समेत 16 अन्य के खिलाफ जारी हुआ नया गिरफ्तारी वारंट, भ्रष्टाचार के लगे हैं आरोप

शेख हसीना और उनके बेटे समेत 16 अन्य के खिलाफ जारी हुआ नया गिरफ्तारी वारंट, भ्रष्टाचार के लगे हैं आरोप

 Published : Apr 16, 2025 09:17 am IST,  Updated : Apr 16, 2025 09:17 am IST

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भ्रष्टाचार के मामले में अब कोर्ट ने हसीना, उनके बेटे सजीब वाजेद और 16 अन्य लोगों के खिलाफ नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना- India TV Hindi
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना Image Source : AP

ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब बांग्लादेश की एक अदालत ने शेख हसीना, उनके बेटे सजीब वाजेद और 16 अन्य के खिलाफ नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इन सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। आरोपी है कि हसीना समेत अन्य आरोपी राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में आवासीय भूखंडों के आवंटन में हुई अनियमितता में शामिल रहे हैं। 

अधिकारी ने क्या कहा?

अदालत के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ढाका मेट्रोपॉलिटन वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश की अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) की चार्जशीट को ध्यान में रखते हुए पूर्वाचल न्यू टाउन में भूखंड आवंटन में अनियमितताओं के दो मामलों में वारंट जारी किए हैं।’’ अभियोजन पक्ष के वकील के अनुसार, अधिकतर आरोपी सरकारी अधिकारी थे। अदालत ने पुलिस को आदेश दिया कि यदि पूर्व प्रधानमंत्री और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तो 29 अप्रैल को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। 

 48 लोगों के खिलाफ जारी किया गया था अरेस्ट वारंट

अधिकारी ने बताया कि न्यायाधीश जाकिर हुसैन ने ढाका और देश के अन्य भागों में एक दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी अधिकारियों को संबंधित तिथि तक अपने आदेश के क्रियान्वयन पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसी अदालत ने इससे पहले हसीना, उनकी बेटी साइमा वाजेद पुतुल, उनकी बहन शेख रेहाना, ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक, रेहाना के बेटे रादवान मुजीब सिद्दीक और 48 अन्य के खिलाफ राजनीतिक सत्ता का दुरुपयोग कर कथित अवैध भूमि आवंटन के सिलसिले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन में जंग खत्म करने को लेकर रूस और अमेरिका के बीच नहीं बनी बात, जानें कैसे हैं हालात

लंदन में भारतीय विरासत पर मंडराया खतरा! जानें कैसे कानूनी लड़ाई में उलझा 100 साल पुराना रेस्तरां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश