1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शेख हसीना ने क्यों छोड़ा बांग्लादेश, क्या राजनीतिक वापसी करेंगी? बेटे ने बताया

शेख हसीना ने क्यों छोड़ा बांग्लादेश, क्या राजनीतिक वापसी करेंगी? बेटे ने बताया

 Published : Aug 05, 2024 11:25 pm IST,  Updated : Aug 05, 2024 11:25 pm IST

शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ दिया है। उनके बेटे सजीब वाजेद ने बताया है कि शेख हसीना रविवार से ही इस्तीफा देने पर विचार कर रही थीं।

क्या वापस आएंगी शेख हसीना।- India TV Hindi
क्या वापस आएंगी शेख हसीना। Image Source : PTI

बांग्लादेश में बड़े स्तर पर प्रदर्शन और हिंसा के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया है और भारत आ गई हैं। यहां से हसीना के लंदन जाने की संभावना है। इन सब बवाल के बीच अब शेख हसीना के बेटे और पूर्व आधिकारिक सलाहकार सजीब वाजेद जॉय ने सोमवार को बड़े खुलासे किए हैं। सजीब ने बताया है कि शेख हसीना ने अपने परिवार के अनुरोध पर अपनी सुरक्षा के लिए देश छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि शेख हसीना के बेटे ने और क्या कुछ बताया है।

राजनीतिक वापसी नहीं करेंगी हसीना

बीबीसी को दिए गए साक्षात्कार में शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने जानकारी दी है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना बांग्लादेश में राजनीतिक वापसी नहीं करेंगी। जॉय ने कहा कि उनकी माँ के लिए कोई राजनीतिक वापसी नहीं होगी। आपको बता दें कि शेख हसीना 76 साल की हो चुकी हैं। 

निराश थीं शेख हसीना 

सजीब वाजेद ने बताया है कि शेख हसीना रविवार से ही इस्तीफा देने पर विचार कर रही थीं। जॉय ने कहा कि उनकी मां ने 15 साल तक बांग्लादेश पर शासन किया। लेकिन वह निराश थीं कि एक छोटा सा समूह उनके खिलाफ खड़ा हो गया। सजीब ने कहा कि शेख हसीना ने बांग्लादेश का कायापलट कर दिया है। जब उन्होंने सत्ता संभाली तो इसे एक असफल देश माना जाता था। यह एक गरीब देश था। लेकिन आज तक इसे एशिया का सबसे उभरता देश माना जाता है।

आरोपों पर क्या बोले शेख हसीना के बेटे

प्रदर्शनकारियों से निपटने में सरकार द्वारा बहुत सख्ती बरतने के आरोपों को खारिज करते हुए शेख हसीना के बेटे जॉय ने कहा कि पुलिसकर्मियों को पीट-पीटकर मार डाला गया है, केवल कल ही 13 की मौत हुई। जब भीड़ लोगों को पीट-पीटकर मार रही हो, तो आप पुलिस से क्या उम्मीद करते हैं? (इनपुट: पीटीआई)

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश: पूर्व PM खालिदा जिया जेल से होंगी रिहा, राष्ट्रपति ने दिया आदेश, आर्मी ने कहा- सुबह तक सब ठीक होगा


बांग्लादेश संकट: चार हिंदू मंदिरों को नुकसान, भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में तोड़फोड़

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश