1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Shinzo Abe Last Rites: आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का हुआ अंतिम संस्कार, शुक्रवार को भाषण के दौरान हुई हत्या

Shinzo Abe Last Rites: आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का हुआ अंतिम संस्कार, शुक्रवार को भाषण के दौरान हुई हत्या

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jul 12, 2022 02:31 pm IST,  Updated : Jul 12, 2022 02:31 pm IST

Shinzo Abe Last Rites: जापान में आज पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का एक मंदिर में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe- India TV Hindi
Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe Image Source : PTI/FILE PHOTO

Highlights

  • आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का हुआ अंतिम संस्कार
  • शुक्रवार को भाषण के दौरान हुई हत्या

Shinzo Abe Last Rites: जापान में आज पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का एक मंदिर में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे शुक्रवार को पश्चिमी शहर नारा में चुनाव अभियान के सिलसिले में भाषण दे रहे थे, तभी उनको गोली मार दी गई थी। उनकी हत्या से पूरा देश और विश्च जगत स्तब्ध रह गया। दो साल पहले प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद भी सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल आबे को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग तोक्यो स्थित जोजोजी मंदिर के बाहर एकत्र हुए। आबे के पार्थिव शरीर को लेकर जब फूलों से सजा वाहन और अन्य वाहनों का काफिला जोजोजी मंदिर की ओर बढ़ा तो शोकाकुल लोगों ने अपने हाथ हिलाए, अपने दिवंगत नेता की तस्वीरें लीं और कुछ ने "आबे सान!" कहा। अंतिम संस्कार के दौरान आबे की पत्नी अकी आबे, परिवार के अन्य करीबी सदस्य, प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 

हत्या की जांच NPA को सौंपी गई है 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के मामले की जांच प्रीमियम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी NPA को सौंपी गई है। स्थानीय समाचार संस्था जापान टाइम्स के अनुसार, शिंजो आबे की हत्या का आरोपी 42 साल के यामागामी तेत्सुया ने हाल ही में नौकरी से इस्तीफा दिया था। नौकरी छोड़ने की वजह उसने थकान बताई थी।

घटना से दुनियाभर के नेताओं में शोक

शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या करने की घटना से दुनियाभर के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। चुनाव प्रचार के दौरान आबे को एक हमलावर ने गोली मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना भारत के दो नेताओं समेत दुनिया के कई राष्ट्र प्रमुखों की इसी तरह हुई हत्याओं के मामलों की याद ताजा हो गई। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (67) को देश के पश्चिमी हिस्से के नारा शहर में शुक्रवार को भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद हमलावर ने पीछे से गोली मार दी। आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश