1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया ने नए साल में दुश्मनों को दिया संदेश, ब्लिंकन के सियोल दौरे के समय किया मिसाइल टेस्ट

उत्तर कोरिया ने नए साल में दुश्मनों को दिया संदेश, ब्लिंकन के सियोल दौरे के समय किया मिसाइल टेस्ट

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Jan 06, 2025 12:09 pm IST,  Updated : Jan 06, 2025 12:13 pm IST

उत्तर कोरिया लगातार मिसाइलों का परीक्षण करता रहा है। इस बार उत्तर कोरिया ने बेहद घातक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया के इस मिसाइल परीक्षण की टाइमिंग बेहद अहम मानी जा रही है।

उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण - India TV Hindi
उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण Image Source : AP

सियोल: उत्तर कोरिया अपने ने मिसाइल परीक्षणों को लेकर दुनिया की परवाह कभी नहीं की है। उत्तर कोरिया को ना तो प्रतिबंधों की परवाह है और नहीं ही जंग का डर। यही वजह कि उसने एक बार फिर समंदर में मिसाइल परीक्षण कर नए साल में दुनिया को संदेश दे दिया है कि उसका मिसाइल कार्यक्रम लगातार आगे बढ़ता रहेगा।

दक्षिण कोरिया की सेना ने क्या कहा

इस बीच, दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने 2025 में भी अपनी हथियार परीक्षण गतिविधियों को जारी रखते हुए सोमवार को कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी जिसका निशाना 1,100 किलोमीटर दूर तक था। दक्षिण कोरिया के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने बताया कि मिसाइल को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के पास के इलाके से दागा गया और प्रक्षेपण की तैयारियों का अमेरिका तथा दक्षिण कोरियाई सेनाओं ने पहले ही पता लगा लिया था। 

उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण
Image Source : APउत्तर कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण

 

दक्षिण कोरिया ने बताया  उकसावे की कार्रवाई

दक्षिण कोरिया ने प्रक्षेपण की निंदा करते हुए इसे उकसावे की गतिविधि करार दिया जो कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। सैन्य अधिकारी ने कहा कि सेना संभावित अतिरिक्त प्रक्षेपणों की तैयारी में अपनी निगरानी और रक्षा क्षमता को मजबूत कर रही है और अमेरिका तथा जापान के साथ मिसाइल को लेकर जानकारी साझा कर रही है। 

सियोल की यात्रा पर हैं अमेरिका के विदेश मंत्री

उत्तर कोरिया की ओर से यह मिसाइल टेस्ट ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन उत्तर कोरिया से जुड़े परमाणु खतरे और अन्य मुद्दों पर दक्षिण कोरियाई सहयोगियों के साथ बातचीत के लिए सियोल की यात्रा पर हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

अमेरिका में बर्फीले तूफान से हाहाकार, रिकॉर्ड बर्फबारी के आसार के बीच 6.3 करोड़ लोगों का बुरा हाल; सभी तरह की यात्रा प्रभावित

कनाडा से बड़ी खबर, PM पद से इस्तीफा देंगे जस्टिन ट्रूडो, जल्द हो सकता है ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश