1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी के बीच ईरान का बड़ा बयान, कहा- 'हमारे भारतीय दोस्त सुरक्षित हाथों में हैं, कोई चिंता नहीं'

होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी के बीच ईरान का बड़ा बयान, कहा- 'हमारे भारतीय दोस्त सुरक्षित हाथों में हैं, कोई चिंता नहीं'

 Published : Apr 02, 2026 05:18 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 05:28 pm IST

ईरान की ओर से भारत को लेकर बड़ा बयान दिया गया है। ईरान ने कहा कि भारतीय उनके दोस्त हैं। होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय दोस्तों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Strait Of Hormuz- India TV Hindi
Strait Of Hormuz Image Source : AP

Strait Of Hormuz Blockade: पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग के बीच ईरान की ओर से भारत को लेकर बड़ा बयान दिया गया है। ईरान ने कहा है कि उसके भारतीय दोस्तों को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। होर्मुज स्ट्रेट यह एक अहम शिपिंग रास्ता है जो 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका की ओर से तेहरान पर हमला करने के बाद से बाधित है।

ईरान ने क्या कहा?

भारत में ईरान के दूतावास ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हमारे भारतीय दोस्त सुरक्षित हाथों में हैं, कोई चिंता की बात नहीं है।"

अहम शिपिंग रास्ता है होर्मुज स्ट्रेट

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण है और यह एक ऐसा शिपिंग रास्ता है जिससे दुनिया की 20 प्रतिशत ऊर्जा का परिवहन होता है। जब से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हुई है तब से ईरान ने बहुत कम जहाजों को इस रास्ते से गुजरने की इजाजत दी है। ईरान ने कहा है कि उसने भारत, चीन, और रूस जैसे दोस्त देशों को होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी है। इस नाकेबंदी की वजह से कई देशों में ऊर्जा की आपूर्ति में भारी रुकावटें भी आई हैं।

8 भारतीय जहाज होर्मुज से निकले

फिलहाल, अब तक कम से कम 8 भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल चुके हैं। इनमें दो LPG कैरियर, BW TYR और BW ELM शामिल हैं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 94,000 टन LPG माल लदा है। अधिकारियों ने बताया है कि भारत के लिए LPG, कच्चा तेल और LNG ले जा रहे 19 जहाज इस समय होर्मुज में फंसे हुए हैं।

ब्रीफिंग में भी दी गई थी जानकारी

30 मार्च को मध्य पूर्व के घटनाक्रमों के असर पर हुई एक ब्रीफिंग में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया था कि भारत के लिए ऊर्जा माल ले जा रहे 10 विदेशी झंडे वाले जहाज इस समय फंसे हुए हैं। इनमें 3 LPG जहाज, 4 कच्चे तेल के टैंकर और 3 लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) कैरियर शामिल हैं। इनके अलावा, भारतीय झंडे वाले जहाज भी हैं। इनमें 3 LPG टैंकर, एक LNG कैरियर और 4 कच्चे तेल के टैंकर शामिल हैं। एक खाली टैंकर में LPG भरी जा रही है। ये जहाज उन लगभग 500 जहाजों में शामिल थे जो संघर्ष के दौरान इस संकरे जलडमरूमध्य में फंस गए थे।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका ने खड़े किए हाथ तो चीन ने चल दी चाल, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दिया बड़ा बयान

ईरान के सेना प्रमुख ने दी अमेरिका को चेतावनी, बोले- 'एक भी सैनिक जिंदा बचकर नहीं जाएगा'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश