Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'सिर्फ अमेरिका और इजरायल के लिए बंद है होर्मुज स्ट्रेट', ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने दिया बयान

'सिर्फ अमेरिका और इजरायल के लिए बंद है होर्मुज स्ट्रेट', ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने दिया बयान

Edited By: Amar Deep @amardeepmau Published : Mar 15, 2026 06:35 am IST, Updated : Mar 15, 2026 06:39 am IST

ईरान के विदेश मंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट सिर्फ अमेरिका और इजरायल के लिए बंद किया गया है। यह सभी के लिए नहीं बंद है।

ईरान के विदेश मंत्री अराघची।- India TV Hindi
Image Source : AP/FILE ईरान के विदेश मंत्री अराघची।

इजरायल और अमेरिका के द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी हैं। ईरान की तरफ से भी इन हमलों का जवाब दिया जा रहा है। इस बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने को लेकर कहा है कि यह सभी देशों के लिए बंद नहीं किया गया है। होर्मुज स्ट्रेट में जारी नाकेबंदी को लेकर अराघची ने कहा कि यह केवल हमारे दुश्मनों के लिए बंद है, हम और हमारे सहयोगियों पर हमला करने वाले टैंकरों और जहाजों के लिए स्ट्रेट को बंद रखा जाएगा। 

'होर्मुज स्ट्रेट खुला हुआ है'

अराघची ने एक इंटरव्यू में कहा, "दरअसल, होर्मुज स्ट्रेट खुला है। यह केवल हमारे दुश्मनों, हम पर और हमारे सहयोगियों पर हमला करने वालों के टैंकरों और जहाजों के लिए बंद है। बाकी सभी के लिए आवागमन की कोई सीमा नहीं है।" बता दें कि ईरानी मंत्री का यह दावा ऐसे समय आया है जब कई भारतीय जहाजों समेत सैकड़ों जहाज फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच संकरे समुद्री मार्ग में फंसे हुए हैं। होर्मुज स्ट्रेट पर जारी नाकाबंदी के बारे में बोलते हुए ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि यह मार्ग "सुरक्षा चिंताओं" के कारण बंद है।

'रूस और चीन रणनीतिक साझेदार'

अराघची ने कहा, "निश्चित रूप से, उनमें से कई अपनी सुरक्षा चिंताओं के कारण इस मार्ग से गुजरना नहीं चाहते। इसका हमसे कोई लेना-देना नहीं है। वहीं दूसरी ओर, कई टैंकर और जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे हैं।" अरघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट बंद नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "यह केवल अमेरिकी और इजरायली जहाजों और टैंकरों के लिए बंद है, अन्य के लिए नहीं।" इसके अलावा रूस और ईरान द्वारा ईरान को सैन्य और खुफिया सहायता प्रदान करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अरघची ने कहा, "रूस और चीन हमारे रणनीतिक साझेदार हैं। अतीत में हमारा घनिष्ठ सहयोग रहा है, जो अभी भी जारी है। इसमें सैन्य सहयोग भी शामिल है।"

यह भी पढ़ें-

ईरान युद्ध में फंसे ट्रंप के लिए अच्छी खबर! वेनेज़ुएला में US दूतावास पर 7 साल बाद लहराया अमेरिकी झंडा

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement