1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जोरदार विस्फोट से दहला ताशकंद, 162 लोग आए धमाके की जद में, गोदाम में रखे थे इलेक्ट्रिक वाहन

जोरदार विस्फोट से दहला ताशकंद, 162 लोग आए धमाके की जद में, गोदाम में रखे थे इलेक्ट्रिक वाहन

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 28, 2023 05:51 pm IST,  Updated : Sep 28, 2023 06:04 pm IST

मध्य एशियाई देश उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में जोरदार विस्फोट की खबर है। जानकारी के अनुसार यह ब्लास्ट एक गोदाम में हुआ था, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वाहन रखे हुए थे। धमाके में 162 लोग जद में आकर हताहत हो गए। 1 की मौत भी हो गई।

जोरदार विस्फोट से दहला ताशकंद- India TV Hindi
जोरदार विस्फोट से दहला ताशकंद Image Source : FILE

Tashkand: उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में जोरदार विस्फोट की खबर है। विस्फोट एक इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के गोदाम में हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि 162 लोग इस धमाके की जद में आकर घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत की खबर है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के अनुसार उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में गुरुवार को एक गोदाम में विस्फोट से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि 162 अन्य लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

धमाके का कारण नहीं पता चल सका

आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी ताशकंद में एक गोदाम में आज सुबह धमाका हुआ, लेकिन मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि किस कारण इतना जबरदस्त धमाका हुआ। आग पर काबू पाने के लिये 16 अग्निशमन कर्मियों ने काफी मश्क्कत की। रूस की सरकारी मीडिया ‘तास’ ने अपनी एक खबर में कहा कि गोदाम में कई दर्जन इलेक्ट्रिक वाहन रखे थे और बैटरी भी थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस हादसे के बाद 24 लोगों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है,वहीं 138 अन्य लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 

Also Read: 

भारत कनाडा विवाद: अब ट्रूडो पर बिफरे भारतीय-कनाडाई कारोबारी, पीएम के आरोपों पर दिया करारा जवाब

वीजा लेकर प्लेन से विदेश जा रहे पाकिस्तानी भिखारी, परेशान हैं सऊदी अरब जैसे मुल्क, दे रहे चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश