इस्लामाबाद: नवंबर 2020 में पुलवामा में हुए CRPF कैंप में ग्रेनेड अटैक का मास्टरमाइंड हाल ही मारा गया था। अज्ञात हमलावर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं अब उसके जनाते पर आतंकी संगठन अल-बदर के चीफ बख्त जमीन खान को देखा गया। अल-बदर, आईएसआई का पालतू आतंकी संगठन है। हालांकि जनाजे पर जाते समय बख्त जमीन खान के अंदर साफ तौर पर खौफ देखा जा सकता है। इस दौरान उसके आस-पास हथियारों से लैस आतंकी दिखाई दिए, जो उसकी सुरक्षा करते दिखे। जाहिर है कि अज्ञात हमलावरों के द्वारा लगातार आतंकियों को निशाना बताया जा रहा है, जिसके बाद यह खौफ आतंकियों के भीतर देखने को मिल रहा है।
भारी सुरक्षा घेरे में दिखा बख्त जमीन खान
दरअसल, टॉप मोस्ट आतंकी संगठन अल-बदर का चीफ बख्त जमीन खान, आतंकी हमजा बुरहान के नमाज-ए-जनाजा में शामिल हुआ। आतंकी हमजा बुरहान को इस्लामाबाद में दफनाया गया, जिसमें शामिल होने के लिए बख्त जमीन खान पहुंचा था। इस दौरान बख्त जमीन खान की सुरक्षा में AK-47 और अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकी दिखाई दिए, जो बख्त जमीन खान की सुरक्षा में लगे हुए थे। इस दौरान अज्ञात हमलावरों का खौफ भी साफ दिखने को मिल रहा था।
हमजा बुरहान की अज्ञात हमलावरों ने की थी हत्या
बता दें कि पीओके की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद में आतंकी हमजा बुरहान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमजा बुरहान आतंकी संगठन अल बदर का कमांडर था और भारत का मोस्ट वांटेड टेरेरिस्ट था। नवंबर 2020 में पुलवामा में CRPF कैंप में ग्रेनेड अटैक हुआ था और जानकारी के मुताबिक ये हमला हमजा बुरहान ने ही करवाया था। वह पीओके में छुपा बैठा था और मुज़फ़्फ़राबाद में रह रहा था। मुज़फ़्फ़राबाद में ही उसकी हत्या कर दी गई।
बाइक सवारों ने गोलियों से किया छलनी
पीओके की लोकल मीडिया के मुताबिक़, हमजा बुरहान को मुज़फ़्फ़राबाद में एक स्कूल के सामने दो बाइक सवारों ने रोका और गोलियों से भून डाला। हमजा ने जान बचाने के लिए अपनी गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन अटैकर्स ने उसको भागने का मौका नहीं दिया और उसे गोलियों से छलनी कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें-
अमेरिका में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को इलाका खाली करने का आदेश; विस्फोट का खतरा