1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुनिया को लोकतंत्र, मानवाधिकारों पर पाकिस्तान से सबक लेने की जरूरत नहीं, भारत ने कही दो टूक

दुनिया को लोकतंत्र, मानवाधिकारों पर पाकिस्तान से सबक लेने की जरूरत नहीं, भारत ने कही दो टूक

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 23, 2023 11:38 pm IST,  Updated : Mar 23, 2023 11:47 pm IST

भारत ने गुरुवार को कहा कि दुनिया को लोकतंत्र और मानवाधिकारों पर पाकिस्तान से सबक लेने की जरूरत नहीं है, जिसका आतंकवाद फैलाने में अहम योगदान है। और जहां आतंकवादी फलते-फूलते हैं तथा सड़कों पर बेखौफ घूमते हैं।

दुनिया को लोकतंत्र, मानवाधिकारों पर पाकिस्तान से सबक लेने की जरूरत नहीं, भारत ने कही दो टूक - India TV Hindi
दुनिया को लोकतंत्र, मानवाधिकारों पर पाकिस्तान से सबक लेने की जरूरत नहीं, भारत ने कही दो टूक Image Source : FILE

जिनेवा: भारत ने गुरुवार को कहा कि दुनिया को लोकतंत्र और मानवाधिकारों पर पाकिस्तान से सबक लेने की जरूरत नहीं है, जिसका आतंकवाद फैलाने में अहम योगदान है। और जहां आतंकवादी फलते-फूलते हैं तथा सड़कों पर बेखौफ घूमते हैं। मानवाधिकार परिषद की आम बहस के 52वें सत्र में भारत के जवाब देने के अधिकार का प्रयोग करते हुए अवर सचिव डॉ.पीआर तुलसीदास ने पाकिस्तान से यह भी आह्वान किया कि वह निरर्थक प्रचार में शामिल होने और भारत में साम्प्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देने के प्रयास करने के बजाय अपने देश में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और कल्याण पर ध्यान केंद्रित करे।

उन्होंने कहा, ‘एक ऐसे देश से जहां आतंकवादी फलते-फूलते हैं और सड़कों पर बेखौफ घूमते हैं, दुनिया को लोकतंत्र और मानवाधिकारों पर सबक की जरूरत नहीं है।’ उन्होंने रेखांकित किया कि पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित 150 से अधिक आतंकवादियों का पनाहगाह है। तुलसीदास ने कहा, ‘क्या पाकिस्तान इस तथ्य से इंकार कर सकता है कि 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के साजिशकर्ता खुलेआम वहां घूम रहे हैं। 

क्या पाकिस्तान इस तथ्य से इंकार कर सकता है कि दुनिया का सबसे वांछित आतंकवादी ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में एक सैन्य अकादमी के निकट रह रहा था, जिसे पनाह और संरक्षण प्राप्त था।’ 

Also Read: 

'यूपी में 6 साल से कोई दंगा नहीं हुआ', सीएम योगी आदित्यनाथ ने की कानून व्यवस्था की प्रशंसा

सऊदी प्रिंस ने भारत की दिल खोलकर की अगवानी, पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा, खाड़ी देशों में बढ़ा इंडिया का कद 

इस मुस्लिम देश के सुरक्षा बल में शामिल हुई लड़कियां, चेहरों पर दिखी 'आजादी' की खुशी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश