1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान पर कहर बनकर टूट रहा अफगानिस्तान, हमले में 58 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, 25 चौकियों पर किया कब्जा

पाकिस्तान पर कहर बनकर टूट रहा अफगानिस्तान, हमले में 58 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, 25 चौकियों पर किया कब्जा

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 12, 2025 10:19 am IST,  Updated : Oct 12, 2025 01:13 pm IST

पाकिस्तानी सेना पर इन दिनों अफगानिस्तान कहर बनकर टूट रहा है। पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके हैं, जबकि अफगानिस्तान ने 25 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है।

अफगानिस्तान के हमले में 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।- India TV Hindi
अफगानिस्तान के हमले में 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। Image Source : X/TOLONEWS

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तानी एयर अटैक के बाद अब अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तानी सेना पर हमला कर दिया है। अभी तक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हमले में 58 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई है और 30 से अधिक घायल हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की 25 चौकियों पर कब्जा कर लिया है। 

हेलमंद सूचना एवं संस्कृति निदेशक राशिद हेलमंदी ने अफगानिस्तानी मीडिया टोलो न्यूज को बताया कि अफगान सुरक्षा बलों ने कल रात हेलमंद के बहरामचा के शाकिज, बीबी जानी और सालेहान इलाकों में तीन घंटे तक अभियान चलाया। इस दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों से पांच कलाश्निकोव, एक राइफल, एक नाइट विजन स्कोप और एक शव बरामद किया। इन अभियानों के दौरान 25 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। वहीं अब तक 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और 30 से अधिक घायल हैं।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव चल रहा है। इसी के तहत पाकिस्तान ने 9 अक्टूबर को अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को टारगेट किया था और उन पर एयर अटैक किया था। अब अफगानिस्तान की कार्रवाई में पाक सैनिकों की मौत को जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है। 

कहा जा रहा है कि ये अफगानिस्तान का पाकिस्तान को पैगाम है कि वो भी जवाबी अटैक करने की क्षमता रखता है। मिली जानकारी के मुताबिक, अफगान सेना ने नंगरहर और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार है, जिसे अपने फैसलों की वजह से कट्टर माना जाता है। 

तीन चौकियों पर कब्जा

टोलो न्यूज के सूत्रों से पता लगा है कि अफगानिस्तानी सेना ने पाकिस्तान की 25 चौकियों को कब्जे में ले लिया है। इस संघर्ष में पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगान सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को भी जोरदार पटखनी दी है। यहां पर ये बात ध्यान रखना जरूरी है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर उस वक्त अटैक किया था, जब तालिबान शासन के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी 8 दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं।

यह भी पढ़ें- 

भारत के समर्थन में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने दिया ऐसा बयान, पाकिस्तान को लगी मिर्ची, अफगान राजदूत को किया तलब

प्रोस्टेट कैंसर के दर्द से गुजर रहे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन, इलाज के लिए ले रहे ये थेरेपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश