1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. TTP ने पेशावर में 5 लोगों की हत्या करके कहा-"भारत-अमेरिका से हमारी कोई दुश्मनी नहीं, एकमात्र दुश्मन पाकिस्तान"

TTP ने पेशावर में 5 लोगों की हत्या करके कहा-"भारत-अमेरिका से हमारी कोई दुश्मनी नहीं, एकमात्र दुश्मन पाकिस्तान"

 Published : Apr 06, 2025 05:32 pm IST,  Updated : Apr 06, 2025 05:32 pm IST

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पेशावर में एक आतंकी हमला करके 5 लोगों को मार डाला है। इसके बाद टीटीपी ने कहा कि भारत, अमेरिका और इजरायल से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

पेशावर: प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों ने शनिवार को पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बड़ा हमला कर दिया। इसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद टीटीपी ने कहा कि भारत, अमेरिका और इजरायल से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। टीटीपी ने कहा कि हमारा एकमात्र दुश्मन पाकिस्तान है। टीटीपी के इस आतंकी हमले से पाकिस्तान में खलबली मच गई है।

यह हमला टीटीपी ने पाकिस्तान शांति समिति के एक सदस्य के आवास पर किया। इसमें परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह घटना उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली तहसील में हुई, जहां आतंकवादियों ने कादिर जमां के घर को निशाना बनाया। मारे गए पांच लोगों में एक महिला भी शामिल है, जबकि हमले के दौरान कई अन्य घायल हो गए।

टीटीपी ने कहा-सिर्फ पाकिस्तान हमारा दुश्मन

तालिबानी आतंकियों ने हमले के बाद अपना बड़ा बयान जारी किया है। टीटीपी द्वारा जारी इस बयान के अनुसार, यह हमला शरिया लागू करने के लिए किया गया था। बता दें कि यह हमला टीटीपी द्वारा एक बयान जारी करने के ठीक एक दिन बाद हुआ है, जिसमें कहा गया है कि उसकी इजरायल, अमेरिका या भारत से कोई दुश्मनी नहीं है। आतंकी संगठन ने दोहराया कि उसका एकमात्र दुश्मन पाकिस्तान है।इसलिए वह पाकिस्तान पर हमले कर रहा है। (भाषा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश