1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हवा में टकराए दक्षिण कोरियाई वायुसेना के दो विमान, 3 लोगों की मौत

हवा में टकराए दक्षिण कोरियाई वायुसेना के दो विमान, 3 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2022 02:29 pm IST,  Updated : Apr 01, 2022 02:29 pm IST

दक्षिण कोरियाई वायु सेना के दो विमान शुक्रवार को प्रशिक्षण के दौरान हवा में आपस में टकरा गए और दक्षिणपूर्व सचियोल शहर के पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। 

Airplane Crash- India TV Hindi
Airplane Crash Image Source : FILE PHOTO

सियोल। दक्षिण कोरियाई वायु सेना के दो विमान शुक्रवार को प्रशिक्षण के दौरान हवा में आपस में टकरा गए और दक्षिणपूर्व सचियोल शहर के पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। आपात अधिकारियों ने विभाग के नियमों का हवाला देते हुए गोपनीयता की शर्त पर बताया कि उन्हें नागरिकों के हताहत होने या जमीन पर कोई नुकसान होने की कोई खबर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि तीन हेलीकॉप्टरों, 20 वाहनों और दर्जनों आपात कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। वायु सेना ने दो केटी-1 प्रशिक्षक विमानों के बीच टक्कर होने की पुष्टि की है। 

लेकिन सेना ने एक बयान में कहा कि वह हताहतों की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या विमान के पायलटों ने सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश की थी। उसने कहा कि केटी-1 विमान में दो सीट होती हैं। टक्कर की वजह का अभी पता नहीं चला है। गौरतलब है कि गत जनवरी में दक्षिण कोरिया का एफ-5ई लड़ाकू विमान ह्वासियोंग शहर के पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें वायु सेना के पायलट की मौत हो गयी थी। 

इससे पहले चीन में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 132 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस विमान के दो ब्लैक बॉक्स भी बरामद किए गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश