1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में जमा की जाती है 10 साल से छोटे लड़कों की पेशाब, हैरान कर देगी वजह

चीन में जमा की जाती है 10 साल से छोटे लड़कों की पेशाब, हैरान कर देगी वजह

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 15, 2024 02:19 pm IST,  Updated : Sep 15, 2024 02:19 pm IST

चीन में 10 साल से छोटे लड़कों की पेशाब को काफी अहमियत दी जाती है और इसके पीछे की वजह एक परंपरावादी सोच है। लोग स्वास्थ्य लाभ से लेकर बुरी आत्माओं को भगाने तक के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

China - India TV Hindi
चीन में जमा की जाती है छोटे लड़कों की पेशाब Image Source : PEXELS

बीजिंग: चीन में तमाम ऐसी चीजें होती हैं, जो दुनियाभर के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। कोविड काल में चीन के लोगों द्वारा खाया जाने वाला खाना चर्चा का केंद्र था। लेकिन इस बार जो बात सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक, चीन में 10 साल से छोटे लड़कों की पेशाब को स्टोर किया जाता है। 

क्या है पेशाब को जमा करने की वजह?

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इसके पीछे की वजह पारंपरिक चीनी संस्कृति हैं, जिसमें लंबे समय से यह मान्यता रही है कि लड़कों की पेशाब में कई तरह की रहस्यमयी शक्तियां होती हैं। इनमें यांग ऊर्जा को बढ़ावा देने और बुखार को कम करने जैसे स्वास्थ्य लाभ से लेकर आध्यात्मिक लाभ तक शामिल हैं। इसके अलावा छोटे लड़कों की पेशाब में बुरी आत्माओं को दूर रखने और अच्छे भाग्य को बढ़ावा देने की भी शक्ति है।

इसी परंपरा को मानने की वजह से चीन में 10 वर्ष से कम उम्र के लड़कों की पेशाब को जमा किया जाता है। इसमें सबसे अधिक मूल्यवान वो मूत्र होता है, जो एक महीने का होने से एक दिन पहले लड़के का पहला सुबह का मूत्र होता है।

दरअसल चीन में युवा लड़के शुद्ध यांग ऊर्जा का प्रतीक हैं, जो पुरुषत्व और अनंत जीवन शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं। चीन में एक समय ऐसा भी था, जब चीनी सम्राट लड़कों के मूत्र को अमर जल मानते थे और इसका उपयोग विशेष कार्यों में होता था।

हालांकि ये भी बात सच है कि चीन के मेडिकल साइंस में मूत्र के इस्तेमाल से दवाएं भी बनाई जाती हैं। जिनका इस्तेमाल ब्लीडिंग रोकने, सूजन कम करने और गर्मी भगाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा चीनी ये भी मानते हैं कि लड़कों के मूत्र से बुरी आत्माओं से छुटकारा मिलता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश