1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. VIDEO: अमेरिकी सेना ने समंदर में उड़ाया ईरानी ड्रोन कैरियर जहाज, कहा- दुश्मन की नेवी को पूरी तरह करेंगे तबाह

VIDEO: अमेरिकी सेना ने समंदर में उड़ाया ईरानी ड्रोन कैरियर जहाज, कहा- दुश्मन की नेवी को पूरी तरह करेंगे तबाह

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 06, 2026 07:22 am IST,  Updated : Mar 06, 2026 09:30 am IST

Iran US War: अमेरिकी सेना ने ईरानी ड्रोन कैरियर शिप पर हमले और उसमें आग लगाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरानी सेना के जहाजों को वे लगातार डुबो रहे हैं और अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Iranian drone carrier- India TV Hindi
अमेरिका ने ईरानी नेवी के ड्रोन कैरियर के तबाह होने का दावा किया है। Image Source : @CENTCOM(X)/AP

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच समंदर में युद्ध भीषण होता जा रहा है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के ड्रोन कैरियर पर हमला किया है, जिससे उसमें आग लग गई और वह धू-धूकर जल रहा है। साथ ही, अमेरिकी सेना ने ये भी कहा कि ईरान नौसेना के पूरी तरह नष्ट किए बिना वो रुकने वाले नहीं हैं। इसमें वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अमेरिकी सेना ने ईरानी ड्रोन कैरियर की फोटो भी शेयर की है।

ईरानी ड्रोन कैरियर में आग लगाने का दावा

अमेरिकी सेना के ऑफिशियल एक्स हैंडल U.S. Central Command ने पोस्ट करके बताया किया, 'अमेरिकी सेना ईरानी नेवी को पूरी तरह तबाह करने के अपने ऑपरेशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आज द्वितीय विश्व युद्ध के एयरक्राफ्ट कैरियर के लगभग बराबर आकार के ईरानी ड्रोन कैरियर पर हमला किया और अब उसमें आग लगी हुई है।'

ईरान के 20 से ज्यादा जहाज डुबोने का दावा

इससे पहले बुधवार को अमेरिकी सेना ने दावा किया था कि उन्होंने ईरानी नेवी के 20 से ज्यादा जहाजों को समंदर की गहराई में डुबो दिया है। U.S. Central Command ने पोस्ट किया था कि अमेरिकी सेना ने ईरानी शासन के 20 से ज्यादा जहाजों को नष्ट कर दिया है या उन्हें समुद्र की गहराई में डुबोया है। CENTCOM ने इस लिस्ट में सोलेमानी श्रेणी के युद्धपोत को भी शामिल कर लिया है।

ईरान के सैन्य ठिकानों पर जारी रखेंगे हमले

अमेरिकी सेना का ये भी कहना है कि वे अभियानों के दौरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल, ड्रोन लॉन्च साइट और सैन्य हवाई अड्डों को नष्ट कर रहे हैं। वे ईरान की तरफ से पैदा होने वाले हर खतरे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करना जारी रखेंगे।

ईरान और अमेरिका-इजरायल में जंग जारी

गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल के गठबंधन और ईरान के बीच मध्य-पूर्व में जंग जारी है। अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं। वहीं, ईरान, इजरायल समेत खाड़ी के तमाम देशों में अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा है। साथ ही, होटल, मॉल्स, एयरपोर्ट और ऑयल रिफाइनरी को भी ईरान की तरफ से टारगेट किया गया है।

ईरान से इजरायल-अमेरिका की जंग के लेटेस्ट अपडेट्स यहां पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश