Strait Of Hormuz Tension: मिडिल-ईस्ट में जारी टेंशन के बीच Press TV की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ने नई कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया। इसमें ईरान की तरफ से दावा किया गया कि Strait of Hormuz से गुजर रहे अमेरिकी युद्धपोतों की कोशिश नाकाम रही और वह कथित रूप से विनाश के काफी करीब पहुंच गए। ईरान की नेवी ने इस दावे के साथ एक वीडियो भी रिलीज किया, जिसे लेकर ग्लोबल लेवल पर बहस तेज हो गई है।
ईरान ने अमेरिकी दावों को किया खारिज
हालांकि, इस घटना पर अमेरिका की नौसेना और अमेरिकी अधिकारियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, इससे पहले शनिवार को अमेरिका की तरफ से दावा किया गया था कि उनके 2 डेस्ट्रॉयर जहाजों ने होर्मूज में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। उन्होंने किसी प्रकार की बाधा का सामना नहीं किया। वहीं, ईरान ने इन दावों को खारिज किया और कहा कि क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही पर उसका कंट्रोल है। वास्तविकता से अमेरिका के दावे परे हैं।
क्यों इतना अहम है Strait of Hormuz?
गौरतलब है कि Strait of Hormuz विश्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से दुनिया की तेल आपूर्ति का बड़ा भाग गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी प्रकार की सैन्य गतिविधि का सीधा प्रभाव इंटरनेशनल मार्केट और कूटनीतिक समीकरणों पर पड़ता है।
Information War का हिस्सा हो सकते हैं दावे
हालांकि, इस प्रकार के विरोधाभासी दावे Information War का पार्ट भी हो सकते हैं, जहां दोनों पक्ष अपनी-अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो इससे पहले भी फर्जी या AI जनरेटेड पाए गए हैं, जिन्हें असली घटना बताकर प्रसारित किया गया था।
कुल मिलाकर, इस घटना की सच्चाई क्या है, यह साफ तौर पर सामने नहीं आ पाया है। लेकिन इतना तो तय है कि होर्मूज को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच टेंशन अभी भी बरकरार है। आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- अमेरिका और ईरान में फिर छिड़ सकती है भीषण जंग, ट्रंप होर्मुज से विस्फोटक माइन्स हटाने को भेज रहे आर्मी