US Israel Iran War News: अमेरिका और इजरायल के हमलों से ईरान में भारी तबाही मची हुई है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1045 हो गई है। यह आंकड़ा ईरान की सरकारी और अर्ध-सरकारी एजेंसियों जैसे तस्नीम न्यूज एजेंसी और फाउंडेशन ऑफ मार्टियर्स एंड वेटरन्स अफेयर्स ने जारी किया है। सैनिक और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। यह युद्ध अब छठे दिन में प्रवेश कर चुका है और स्थिति लगातार खतरनाक होती जा रही है। इस बीच ईरान की फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन एस्माईल बघाई ने US के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ को वॉर क्रिमिनल बताया है। नेतन्याहू को आशंका है कि ह्वाइट हाउस ईरान से बैकडोर से वार्ता कर रहा है। इजरायली चैनल ने यह रिपोर्ट दी है।
अमेरिका ने किया बड़ा अपराधः अराघची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के तट से 2,000 मील दूर समुद्र में एक जघन्य अपराध किया है। भारत की नौसेना के अतिथि, लगभग 130 नाविकों को ले जा रहे फ्रिगेट 'डेना' पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया। मेरी बात याद रखना: अमेरिका को अपने द्वारा स्थापित इस मिसाल पर गहरा पछतावा होगा।
ईरान ने खाई कसम
ईरान के आईआरजीसी ने कसम खाई है कि वह अमेरिका और इजरायल पर बहुत बड़ी जवाबी कार्रवाई करेगा। ईरान ने कहा है कि एक्शन ऐसा होगा कि आंखें चौंधिया जाएंगी।
इजरायल और ईरान की जंग लगातार भीषण होती जा रही है। इस बीच स्थिति का आकलन करने के बाद इजरायल के गृह मोर्चा कमान ने निर्देश जारी किया है कि देश भर में संरक्षित क्षेत्रों के निकट रहना भी अनिवार्य है। आईडीएफ ने कहा कि आपसे अनुरोध है कि गृह मोर्चा कमान के निर्देशों और आपको वितरित किए गए मार्गदर्शन का पालन करना जारी रखें।
28 फरवरी 2026 से शुरू हुए इन संयुक्त हमलों का मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना, बैलिस्टिक मिसाइल साइट्स को नष्ट करना और वहां के शासन में बदलाव लाना बताया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों की घोषणा करते हुए कहा था कि यह इस वजह से किया गया है ताकि ईरान से आने वाले खतरे को खत्म किया जा सके।
इजरायल के हमले अब लेबनान तक फैल गए हैं, जहां इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी की है। यह संघर्ष मध्य पूर्व के कई देशों को अपनी चपेट में ले रहा है। अमेरिका और इजरायल का कहना है कि हमले जारी रहेंगे जब तक उनके लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते।। जंग में ईरान ने पलटवार करते हुए सऊदी अरब में अमेरिकी एंबेसी और UAE में अमेरिकी काउंसलेट पर अटैक गए हैं। ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इजरायल-अमेरिका गठबंधन और ईरान के बीच युद्ध से जुड़े अपडेट्स के लिए इंडिया टीवी की डिजिटल टीम के साथ बने रहिए।
यह भी पढ़ें:
अमेरिकी जनरल का बड़ा दावा, कहा- 'जंग शुरू होने के बाद से 86 फीसदी घटी ईरान की मिसाइल लॉन्च क्षमता'
VIDEO: अमेरिकी सबमरीन ने किया घातक हमला, ईरानी युद्धपोत को हिंद महासागर में डुबो दिया