1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यूक्रेन पर समर्थन के लिए पुतिन ने जताया किम जोंग उन का आभार, बोले 'अमेरिका से निपटने के लिए...'

यूक्रेन पर समर्थन के लिए पुतिन ने जताया किम जोंग उन का आभार, बोले 'अमेरिका से निपटने के लिए...'

 Published : Jun 18, 2024 02:58 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 02:58 pm IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की सराहना की है। पुतिन ने कहा कि रूस और उत्तर कोरिया मिलकर काम करेंगे और व्यापार की नई संभावनाए तलाशेंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - India TV Hindi
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन Image Source : FILE AP

सियोल: उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर उनकी कार्रवाई का समर्थन करने के लिए किम जोंग उन को धन्यवाद किया। इस दौरान पुतिन ने यह भी कहा कि दोनों देश अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रतिबंधों से निपटने के लिए मिलकर काम करेंगे। पुतिन दो दिवसीय यात्रा के लिए उत्तर कोरिया पहुंच रहे हैं और उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया में उनकी यह टिप्पणी प्रकाशित की गई है। पुतिन की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश अमेरिका के साथ तनातनी का सामाना कर रहे हैं और पूरी दुनिया से अलग-थलग पड़ गए हैं। 

'एकतरफा और अवैध प्रतिबंध'

पिछले 24 वर्षों में उत्तर कोरिया की अपनी पहली यात्रा पर जा रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन पर अपने आक्रमण के लिए उत्तर कोरिया के दृढ़ समर्थन की सराहना करते हैं। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस और उत्तर कोरिया ऐसे व्यापार की संभावनाए तलाशेंगे और भुगतान प्रणालियां विकसित करेंगे ‘‘जो पश्चिमी देशों के नियंत्रण में नहीं होगी’’ और वो संयुक्त रूप से देशों के खिलाफ प्रतिबंधों का विरोध करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने इन प्रतिबंधों को ‘‘एकतरफा और अवैध’’ करार दिया। 

पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग 

परमाणु हथियारों और मिसाइल परीक्षण को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से उत्तर कोरिया पर भारी आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं, जबकि यूक्रेन पर आक्रामक कार्रवाई को लेकर अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों ने रूस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। पुतिन ने कहा कि दोनों देश पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाएंगे। (एपी)

यह भी पढ़ें:

ये लो! पाकिस्तान में ऊंट का पैर ही काट दिया, ये भी जान लीजिए ऐसा शर्मनाक काम किसने किया?

किसके पास कितने परमाणु हथियार? पाकिस्तान से मजबूत हुआ भारत, जानें क्या है चीन का नंबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश