1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. क्या सऊदी अरब बनाएगा नया 'काबा'? नए शहर ‘मुरब्बा’ का डिजाइन देख कई मुस्लिमों ने जताई नाराजगी

क्या सऊदी अरब बनाएगा नया 'काबा'? नए शहर ‘मुरब्बा’ का डिजाइन देख कई मुस्लिमों ने जताई नाराजगी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 23, 2023 10:23 am IST,  Updated : Feb 23, 2023 10:26 am IST

सऊदी अरब सरकार देश की राजधानी रियाद में 'न्यू मुरब्बा' नाम का एक नया शहर बसाने जा रही है। इस शहर में बनने वाली एक बड़ी संरचना का नाम 'मुकाब' होगा। इस शहर को लेकर सऊदी अरब सरकार ने एक वीडियो जारी किया है। इस शहर को लेकर जहां कुछ लोग बेहद रोमांचित हैं, वहीं कुछ लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

क्या सऊदी अरब बनाएगा नया 'काबा'? - India TV Hindi
क्या सऊदी अरब बनाएगा नया 'काबा'? Image Source : TWITTER

दुनियाभर में ई-​व्हीकल्स का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में सऊदी अरब अब अपनी इकोनॉमी में तेल पर निर्भरता खत्म करना चाहता है। इस कारण वह अपने देश में टूरिज्म बढ़ाने के लिए कई काम करा रहा है। इसी कड़ी में सऊदी अरब सरकार देश की राजधानी रियाद में 'न्यू मुरब्बा' नाम का एक नया शहर बसाने जा रही है। इस शहर में बनने वाली एक बड़ी संरचना का नाम 'मुकाब' होगा। इस शहर को लेकर सऊदी अरब सरकार ने एक वीडियो जारी किया है। इस शहर को लेकर जहां कुछ लोग बेहद रोमांचित हैं, वहीं कुछ लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि यहां बनने वाली 'मुकाब' संरचना पवित्र काबा की तरह बनाई जा रही है।

सऊदी सरकार ने दुनियाभर से ज्यादा से ज्यादा निवेश को आकर्षित करने के लिए देश की राजधानी रियाद में न्यू मुरब्बा नाम का शहर बनाने का फैसला किया है। इसमें एक विशाल संरचना होगी, जो शहर का केंद्र बिंदु होगा। वीडियो देखकर पता चलता है कि यह अपने आप में ही किसी शहर की तरह है। यह विशाल संरचना रियाद शहर की सभी आकर्षक चीजों में से एक होगी।

शहर के बीच में बनेगी बड़ी संरचना, नाम होगा 'मुकाब'

शहर के बीच में बनने वाली संरचना का नाम मुकाब होगा। सरकार ने इस शहर के प्रमोशन से जुड़ा एक वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह एक घन के आकार की संरचना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका काम शुरू हो चुका है। जानकारी के मुताबिक इसमें न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से 20 गुना ज्यादा जगह होगी। इस प्रोजेक्ट में एक संग्रहालय, एक टेक्नोलॉजी और डिजाइन यूनिवर्सिटी, एक बहुउद्देशीय थिएटर और 80 से ज्यादा मनोरंजन और सांस्कृति स्थल शामिल होंगे।

क्या होगा शहर में खास

न्यू मुरब्बा शहर में 2.5 करोड़ वर्ग किमी से ज्यादा का फ्लोर स्पेस है। 104,000 आवासीय इकाइयां भी इनमें हैं। यहां 9,000 से ज्यादा होटल के कमरे होंगे। 9.80 लाख स्कायर मीटर का रिटेल स्पेस होगा, 14 लाख स्क्वायर मीटर का ऑफिस स्पेस, 6.2 लाख स्कायर किमी का का लीज स्पेस होगा। इस शहर के पास अपनी परिवहन प्रणाली होगी और हर तरफ से हवाई अड्डे तक 20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शहर 2030 तक बन कर तैयार होगा। 

कई लोगों को नहीं आ रहा रास

कुछ लोग इस शहर खासकर मुकाबा संरचना को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ये पवित्र काबा की तरह बनाया जा रहा है। पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड की ओर से जारी वीडियो पर मिर्जा बेग नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, 'सऊदी फितना और दज्जाल की भूमि.. अब काबा की तरह एक और चीज का निर्माण कर रहा है जिसे मुकाब कहा जाता है।' इसके जवाब में एक यूजर ने लिखा कि हम विकास कर रहे हैं, इसलिए आप रो रहे हैं।  डॉ. मुहम्मद अल-हचिमी ने पूछा, 'क्या मोहम्मद बिन सलमान काबा बनवा रहे हैं। क्या यह मक्का अल-मुकर्रमा में पवित्र काबा के साथ प्रतिस्पर्धा है? आप क्या सोचते हैं?'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश