1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जर्मनी: रसायन कंपनी में आग लगने से 1 की मौत

जर्मनी: रसायन कंपनी में आग लगने से 1 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 18, 2016 04:16 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 04:16 pm IST

बर्लिन: जर्मनी की रसायन कंपनी BASF में सोमवार दोपहर विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल व छह से अधिक लापता हो गए। BASF एक अधिकारी ने एक संवाददाता

1 death in a fire at chemical company- India TV Hindi
1 death in a fire at chemical company

बर्लिन: जर्मनी की रसायन कंपनी BASF में सोमवार दोपहर विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल व छह से अधिक लापता हो गए। BASF एक अधिकारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी पुष्टि की।

कंपनी के अनुसार, सोमवार करीब 11.30 बजे लुडविगहाफेन स्थित कंपनी में विस्फोट हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एक पाइप लाइन मार्ग पर काम चल रहा था, और जहाजों के प्रारंभिक उत्पादों को मुख्य उत्पादन साइटों पर ले जाया जा रहा था।

वहीं, इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों को अपने घरों में रहने और खिड़कियां, दरवाजे व एयर कंडीशनर बंद रखने का आग्रह किया है। शाम 4.30 बजे तक स्थानीय दमकल विभाग ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी यह पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश