1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन में एक साथ 10 आतंकवादी हमले की आशंका: रिपोर्ट

लंदन में एक साथ 10 आतंकवादी हमले की आशंका: रिपोर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 21, 2016 08:14 am IST,  Updated : Mar 21, 2016 08:14 am IST

ब्रिटेन में सुरक्षा एजेंसियों को लंदन में एक साथ 10 आतंकवादी हमले होने की आशंका के मद्देनजर अलर्ट किया क्योंकि उन्हें इस बात का डर है कि सीरिया से लौट रहे आतंकवादी यहां पेरिस जैसा हमला दोहरा सकते हैं।

london- India TV Hindi
london

लंदन: ब्रिटेन में सुरक्षा एजेंसियों को लंदन में एक साथ 10 आतंकवादी हमले होने की आशंका के मद्देनजर अलर्ट किया क्योंकि उन्हें इस बात का डर है कि सीरिया से लौट रहे आतंकवादी यहां पेरिस जैसा हमला दोहरा सकते हैं। मीडिया की खबर में इसका जिक्र है। इन प्रस्तावों से वाकिफ एक मंत्री ने कहा, हम एक साथ होने वाले तीन हमलों के लिए योजना की तैयारी करते रहे लेकिन पेरिस ने दिखा दिया कि आपको उससे ज्यादा के लिए तैयार रहने की जरूरत है। हम तैयार हैं यदि कोई सात, आठ, नौ, दस :हमले की: कोशिश करता है।

संडे टाईम्स की खबर है कि नेशनल क्राइम एजेंसी को सीरिया से लौट रहे आतंकवादियों द्वारा पेरिस जैसा हमला करने के डर के बीच आग्नेयास्त्रों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। लंदन के बाहर सैन्य रेजीमेंटों को भी विभिन्न हमले की स्थिति में स्पेशल एयर सर्विसेज और मेट्रोपोलिटन पुलिस को मदद पहुंचाने तैयार रखा गया है। सेना की आतंकवाद निरोधक बम निष्कि्रय इकाई रसायन और जवैकि बम से निबटने के लिए ऑक्सफोर्डशायर में डिडकोट बैरकों में एक टीम बनाने में भी जुटी है।

ब्रिटेन की जेलों में बंद कट्टरपंथियों पर आतंकवादी अराजकता की चिंता के बीच सुरक्षात्मक निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को डर है कि आतंकवादी कैदी गैर मुस्लिम जेल गार्ड के खिलाफ हमले की तस्करी वाले मोबाइल फोनों के जरिए फिल्म बनाने और उसे ऑनलाइन पोस्ट करने की कोशिश कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश