1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस के चर्च में लोगों को बंधक बनाने वाले मारे गए

फ्रांस के चर्च में लोगों को बंधक बनाने वाले मारे गए

 Written By: IANS
 Published : Jul 26, 2016 04:40 pm IST,  Updated : Jul 26, 2016 04:40 pm IST

उत्तरी फ्रांस के रोएन के पास एक गिरजाघर में लोगों को बंधक बनाने वाले चाकू से लैस कम से कम दो लोग मार गिराए गए हैं।

france
- India TV Hindi
france

पेरिस: उत्तरी फ्रांस के रोएन के पास एक गिरजाघर में लोगों को बंधक बनाने वाले चाकू से लैस कम से कम दो लोग मार गिराए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इन व्यक्तियों ने सेंट-एटिएने-ड्यू-रॉवरे में स्थित गिरजाघर में चार से छह लोगों को बंधक बनाया हुआ था।

बंधक बनाए गए लोगों में एक पादरी, दो सिस्टर और गिरजाघर में उपस्थित कुछ अन्य लोग शामिल थे।

टेलीविजन नेटवर्क 'फ्रांस 3' ने कहा है कि कई गोलियों की आवाजें सुनाई दी हैं। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर मौजूद हैं।

आंतरिक मंत्री बर्नार्ड काजेन्योवे पुलिस से विवरण लेने के लिए शहर की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश