1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 8वीं मंजिल की खिड़की पर खड़े बच्चे को देखकर दहल उठे लोग

8वीं मंजिल की खिड़की पर खड़े बच्चे को देखकर दहल उठे लोग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 02, 2015 06:19 pm IST,  Updated : Oct 02, 2015 10:07 pm IST

रूस: यूट्यूब पर RT टैग से एक दिल दहलाने वाला वीडियो जारी किया गया है, जिसमें 2 साल के एक छोटे-से बच्चे को एक इमारत की आठवीं मंजिल की एक खिड़की के किनारे पर खड़ा

8वीं मंजिल की खिड़की पर...- India TV Hindi
8वीं मंजिल की खिड़की पर खड़े बच्चे को देखकर दहल उठे लोग

रूस: यूट्यूब पर RT टैग से एक दिल दहलाने वाला वीडियो जारी किया गया है, जिसमें 2 साल के एक छोटे-से बच्चे को एक इमारत की आठवीं मंजिल की एक खिड़की के किनारे पर खड़ा दिखाया गया है। एक छोटा-सा कदम उस मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत की वजह बन सकता था। उस बच्चे के मां-बाप को उसकी कोई सुध नहीं थी औऱ वे वीडियों में नहीं दिखते। बच्चा बिना डरे आठवीं मंजिल से नीचे ज़मीन को देखता रहा और कुछ पल के लिए ऐसा लगता कि वह नीचे गिर पड़ेगा, पर फिर वह खुद ही वापस चला गया। बच्चे को इतनी खतरनाक हालत में देखकर लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया था। पुलिस 15 मिनट बाद वहां पहुंची, पर तब तक बच्चा कमरे के अंदर आ चुका था। पुलिस ने मां-बाप को हिदायत दी है कि वो खिड़की पर जाली लगाएं।

यह घटना मॉस्को से डेढ़ हजार किलोमीटर दूर चेलिआबिन्सक इलाके के मिआस शहर में हुई। बच्चे का नाम वेदिक है। उसके मां-बाप इस फ्लैट में कुछ ही समय पहले आए थे। मां किचन में खाना पका रही थी,  पिता फर्नीचर लगा रहे थे कि तभी मौका देखकर नटखट बच्चा खिड़की के पास रखी टेबल पर चढ़ गया। मां ने खिड़की इसलिए खुली रखी थी, क्योंकि खाना पकाते वक्त किचन में धुआं भर गया था।

पूरी घटना देखने के लिए वीडियो देखिए

VIDEO:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश