1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 35,300 भारतीयों ने साल 2014 में यूरोपीय देशों की नागरिकता ली

35,300 भारतीयों ने साल 2014 में यूरोपीय देशों की नागरिकता ली

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 14, 2016 07:07 pm IST,  Updated : Jun 14, 2016 07:08 pm IST

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2014 में करीब 35 हजार भारतीयों ने यूरोपीय संघ के विभिन्न देशों की नागरिकता ग्रहण की।

europe- India TV Hindi
europe

ब्रसेल्स: एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2014 में करीब 35 हजार भारतीयों ने यूरोपीय संघ के विभिन्न देशों की नागरिकता ग्रहण की। यूरोस्टैट के मुताबिक, दुनिया भर में लगभग 8.9 लाख लोगों ने यूरोपीय देशों की नागरिकता ग्रहण की, जिनमें 35,300 भारतीय हैं।

यूरोपीय संघ के सांख्यिकी ब्यूरो ने कहा कि कुल 35,300 भारतीयों में से 63.6 फीसदी ने ब्रिटेन की, 14.2 फीसदी ने इटली की तथा 8.3 फीसदी ने आयरलैंड की नागरिकता ग्रहण की।

साल 2014 में 25,100 पाकिस्तानियों ने यूरोपीय संघ में शामिल देशों की सदस्यता ग्रहण की। इनमें से 51.7 फीसदी ने ब्रिटेन, 16.8 फीसदी ने इटली की तथा 13.2 फीसदी ने स्पेन का नागरिकता ग्रहण की।

यूरोस्टैट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2014 में यूरोपीय संघ देशों की सर्वाधिक नागरिकता ग्रहण करने वालों में मोरक्को के लोग (92,700) पहले पायदान पर हैं। अल्बानिया के 41,000, तुर्की के 37,500 और भारत के 35,300 लोगों का नंबर इसके बाद है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश