1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. बेल्जियम: एक व्यक्ति पर आतंकी हत्या का आरोप

बेल्जियम: एक व्यक्ति पर आतंकी हत्या का आरोप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 30, 2016 10:00 pm IST,  Updated : Jul 30, 2016 10:00 pm IST

ब्रसेल्स: बेल्जियम के अधिकारियों ने शनिवार को एक व्यक्ति पर आतंकी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया क्योंकि पुलिस ने देश में हमले की एक कथित साजिश का पर्दाफाश किया था। संघीय अभियोजक कार्यालय के

belgium- India TV Hindi
belgium

ब्रसेल्स: बेल्जियम के अधिकारियों ने शनिवार को एक व्यक्ति पर आतंकी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया क्योंकि पुलिस ने देश में हमले की एक कथित साजिश का पर्दाफाश किया था। संघीय अभियोजक कार्यालय के अनुसार जांच न्यायाधीश ने नुरूद्दीन एच (33) पर आतंकी हत्या की कोशिश करने और आतंकवादी समूह की गतिविधियों में भाग लेने का अभ्यारोपण किया।

 

कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उसे बेल्जियम के फ्रैंच भाषी क्षेत्रों-मोंस और लीज में छापे के बाद उसके भाई हमजा एच के साथ गिरफ्तार किया गया था। लेकिन हमजा को शनिवार को बिना किसी अभ्यारोपण के छोड़ दिया गया। नुरूद्दीन को हिरासत में रख लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश