1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ऑस्ट्रिया : बाइबल पढ़ रही महिला पर अफगान प्रवासी का हमला

ऑस्ट्रिया : बाइबल पढ़ रही महिला पर अफगान प्रवासी का हमला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2017 06:14 pm IST,  Updated : Jan 01, 2017 06:14 pm IST

एक अफगान प्रवासी ने ऑस्ट्रिया के तिमेकाम में स्थित एक शरणार्थी शिविर में बाइबल पढ़ रही महिला पर हमला कर दिया। खबरों के मुताबिक, एक 50 वर्षीय महिला पर 22 साल के प्रवासी ने चाकू से हमला किया।

Representative Image | pixabay.com- India TV Hindi
Representative Image | pixabay.com

वियना: एक अफगान प्रवासी ने ऑस्ट्रिया के तिमेकाम में स्थित एक शरणार्थी शिविर में बाइबल पढ़ रही महिला पर हमला कर दिया। खबरों के मुताबिक, एक 50 वर्षीय महिला पर 22 साल के प्रवासी ने चाकू से हमला किया। अभी अधिकारियों ने हमलावर की पहचान जाहिर नहीं की है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस के मुताबिक, युवक को पकड़ लिया गया है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने हमले के पीछे 'निजी मुद्दों' का हवाला दिया। महिला को शरणार्थी शिविर में कुछ लोगों द्वारा बाइबल पढ़ने के लिए बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि महिला को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं क्योंकि उसने काफी मोटे कपड़े पहन रखे थे। हमलावर ने महिला पर रसोईघर में प्रयोग होने वाले चाकू से हमला किया था।

हमलावर को कस्टडी में लेकर वेल्स प्रिजन में भेज दिया गया। हाल के दिनों में यूरोपीय देशों में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं। इससे पहले स्वीडन में एक कोर्ट ने 5 अफगानियों को अपनी एक साथी रिफ्यूजी लड़की के बलात्कार के लिए सजा सुनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश