1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. तुर्की की राजधानी अंकारा में कार बम ब्लास्ट, 27 की मौत

तुर्की की राजधानी अंकारा में कार बम ब्लास्ट, 27 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 14, 2016 07:12 am IST,  Updated : Mar 14, 2016 07:12 am IST

तुर्की की राजधानी अंकारा के बीचोबीच कार बम विस्फोट में 27 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग जख्मी हो गए। जिस जगह पर विस्फोट हुआ वह वाणिज्यिक और परिवहन गतिविधियों का केंद्र है और शहर के दूतावास के करीब है।

ankara- India TV Hindi
ankara

अंकारा: तुर्की की राजधानी अंकारा के बीचोबीच कार बम विस्फोट में 27 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग जख्मी हो गए। जिस जगह पर विस्फोट हुआ वह वाणिज्यिक और परिवहन गतिविधियों का केंद्र है और शहर के दूतावास के करीब है। टीवी की तस्वीरों में शहर की महत्वपूर्ण जगह किजिले स्कवायर पर विस्फोट के बाद कई एंबुलेंस को आते जाते देखा गया और कुछ जली हुई गाड़ियां नजर आई।

इससे पहले 17 फरवरी को शहर में सेना को निशाना बनाकर हुए कार बम हमले में 29 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर पार्टी (पीकेके) से अलग हुए एक धड़े ने जिम्मेदारी ली थी।

प्रांतीय गवर्नर कार्यालय ने बताया कि आज के हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग जख्मी हो गए। विस्फोटकों से भरे एक वाहन में विस्फोट हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश