1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मेक्सिको के पटाखा बाजार में ब्लास्ट, 29 की मौत, करीब 70 घायल

मेक्सिको के पटाखा बाजार में ब्लास्ट, 29 की मौत, करीब 70 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 21, 2016 08:43 am IST,  Updated : Dec 21, 2016 09:41 am IST

मेक्सिको के पटाखा बाजार में आग लगने से ब्लास्ट होने से 27 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 'सैन पाब्लिटो' नाम के पटाखा बाजार की एक दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखे पटाखों में धमाके होने लगे।

blast in mexico cracker market heavy damage done- India TV Hindi
blast in mexico cracker market heavy damage done

मेक्सिको: मेक्सिको के पटाखा बाजार में आग लगने से ब्लास्ट होने से 29 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 'सैन पाब्लिटो' नाम के पटाखा बाजार की एक दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखे पटाखों में धमाके होने लगे। हर तरफ बारूद होने की वजह से आग तेजी से फैली और पटाखों में लगातार धमाके होते चले गए।

दमकलकर्मी तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके।

मेक्सिको स्टेट के गवर्नर एरवील अलिवा ने कहा, हमें घटनास्थल पर 26 शव मिले। 3 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और इसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 29 हो गई।

संघीय पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि 70 लोग घायल हुए हैं और उन्हें आपात चिकित्सा कक्षों में ले जाया जा रहा है।

घायलों के इलाज के लिए पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इसने पटाखा बाजार की कई दुकानों को अपनी जद में ले लिया और करोड़ों के माल को खाक कर दिया।

नागरिक सुरक्षा सेवा के प्रमुख लुइस फेलिपे प्युएंते ने कहा कि दमकलकर्मियों को आग बुझाने से पहले सभी पटाखों में विस्फोट रूकने का इंतजार करना पड़ा।

blast in mexico cracker market heavy damage done
blast in mexico cracker market heavy damage done

इससे पहले साल 2005 और 2006 में भी इस बाजार में भीषण आग लग गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश