1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जर्मनी के अंसबाक में बम धमाका, एक की मौत, 11 लोग घायल

जर्मनी के अंसबाक में बम धमाका, एक की मौत, 11 लोग घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 25, 2016 08:09 am IST,  Updated : Jul 25, 2016 08:11 am IST

जर्मनी में अंसबाक के बावरिया शहर में रविवार को एक धमाका हुआ, धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। शहर के मेयर ने सोमवार तड़के मीडिया को यह जानकारी दी।

germany- India TV Hindi
germany

बर्लिन: जर्मनी में अंसबाक के बावरिया शहर में रविवार को एक धमाका हुआ, धमाके में  एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। शहर के मेयर ने सोमवार तड़के मीडिया को यह जानकारी दी।

फोकस मैगजीन ने शहर के मेयर के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि धमाका रविवार रात एक ओपन एयर म्यूजिक फेस्टिवल के अंदर जाने वाले गेट के पास हुआ। एक वेबसाइट nordbayern.de के मुताबिक मेयर ने बताया कि अभी यह साफ हुआ है कि यह आतंकी हमला था।

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक ओपन एयर कन्सर्ट जिसमें शामिल होने के लिए 2500 लोग मौजूद थे जिसके बाद इस जगह को धमाके के तुरंत बाद बंद कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश