1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फिलिपीन में बाजार में बम विस्फोट, 10 मरे, 60 घायल

फिलिपीन में बाजार में बम विस्फोट, 10 मरे, 60 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2016 06:54 am IST,  Updated : Sep 03, 2016 06:54 am IST

फिलिपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूटेर्ट के दक्षिणी गृह नगर दावाओ में आज रात भीड़ भरे बाजार में बम विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए।

Phillipines bomb blast- India TV Hindi
Phillipines bomb blast

दावाओ: फिलिपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूटेर्ट के दक्षिणी गृह नगर दावाओ में आज रात भीड़ भरे बाजार में बम विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए। शहर की पुलिस प्रवक्ता कैथरीन देला रे ने 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में करीब 60 लोग घायल हुए हैं।

दावाओ शहर के मध्य में स्थित बाजार में स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे से कुछ पहले हुए विस्फोट के बाद प्लास्टिक की टेबल कुर्सियों के मलबे के साथ सड़क पर क्षतविक्षत शव बिखरे नजर आए।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता मार्टिन अंदानार ने बताया कि विस्फोट आईईडी से किया गया। उन्होंने संदेह जताया कि विस्फोट के पीछे मादक पदार्थ के कारोबारियों का हाथ हो सकता है जो अपराध तथा इस्लामिक उग्रवादियों के खिलाफ ड्यूटेर्टे के अभियान का विरोध कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश