1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन के जनरल स्टोरों में खाने की चीजों के साथ साथ गोमूत्र भी बिक रहा

लंदन के जनरल स्टोरों में खाने की चीजों के साथ साथ गोमूत्र भी बिक रहा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 11, 2016 07:16 pm IST,  Updated : Mar 11, 2016 07:16 pm IST

लंदन: ब्रिटेन के जनरल स्टोरों में खाने की चीजों के साथ साथ गोमूत्र भी बेचा जा रहा है जबकि पर्यावरण विशेषज्ञों ने इसके खिलाफ चेतावनी दी है। यहां मीडिया में आई एक खबर में यह

general store- India TV Hindi
general store

लंदन: ब्रिटेन के जनरल स्टोरों में खाने की चीजों के साथ साथ गोमूत्र भी बेचा जा रहा है जबकि पर्यावरण विशेषज्ञों ने इसके खिलाफ चेतावनी दी है। यहां मीडिया में आई एक खबर में यह दावा किया गया है। बीबीसी की एशियन नेटवर्क ने दावा किया है कि गोमूत्र भरी प्लास्टिक की बोतलें लंदन के कई जनरल स्टोरों में पाई गई हैं। इन पर धार्मिक उद्देश्यों के लिए लिखा हुआ है। इन स्टोरों में खाने की चीजें भी भेजी जाती हैं। इसने बताया कि गोमूत्र की दक्षिण एशियाई हिंदू समुदाय में भारी मांग है जो विभिन्न धार्मिक समारोहों के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इंग्लैंड में इसे मानव उपभोग के लिए बेचना अवैध है। एक दुकान में गोमूत्र की बोतल को नान बे्रड के नीचे प्रदर्शित किया गया है। हालांकि, चाटर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ इनवायरनोमेंट हेल्थ (CIEH) एक स्वतंत्र संस्था है जो पर्यावरण स्वास्थ्य चिंताओं का प्रतिनिधित्व करती है। इसने खाने की चीजों के साथ इसे रख कर बेचे जाने के खिलाफ चेतावनी दी है।

ग्रीनवीच में एक दुकान के एक कर्मचारी ने बताया कि हिंदू धार्मिक उद्देश्यों को लेकर इसे खरीदने आते हैं। यदि किसी बच्चे का जन्म होता है तो इसका इस्तेमाल घर में धार्मिक समारोह के दौरान किया जाता है। वाटफोर्ड के हरे कृष्ण मंदिर का एक डेयरी फार्म भी है जो श्रद्धालुओं के लिए गोमूत्र तैयार करता है। इसके प्रबंध निदेशक गौरी दास ने बताया कि मंदिर 1970 के दशक के शुरूआत से गोमूत्र बेच रहा है। खाद्य मानदंड एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि मानव उपभोग के लिए गौ मूत्र बेचना अवैध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश