1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रसेल्स आतंकवादी हमलों के 6 संदिग्ध गिरफ्तार

ब्रसेल्स आतंकवादी हमलों के 6 संदिग्ध गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 25, 2016 09:55 am IST,  Updated : Mar 25, 2016 09:55 am IST

ब्रसेल्स में 31 लोगों की जान लेने वाले जिहादी हमलों के बाद बेल्यिजम की राजधानी में पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ऐरिक वान देर सिप्त ने बताया, तीन संदिग्धों को कल सिटी सेंटर में गिरफ्तार किया गया ।

brussles- India TV Hindi
brussles

ब्रसेल्स: ब्रसेल्स में 31 लोगों की जान लेने वाले जिहादी हमलों के बाद बेल्यिजम की राजधानी में पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ऐरिक वान देर सिप्त ने बताया, तीन संदिग्धों को कल सिटी सेंटर में गिरफ्तार किया गया । दो अन्य लोगों को शहर में अलग अलग जगहों से तथा छठे संदिग्ध को राजधानी के बाहरी इलाके जेते से गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने हालांकि उनकी पहचान के बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं दी। उन्होंने साथ ही कहा, यदि इन लोगों के खिलाफ आरोप तय किए जाते हैं तो इसका फैसला कल किया जाएगा। हवाई अड्डे और मेट्रो स्टेशन की वीडियो फुटेज में पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए दो व्यक्ति हालांकि अभी फरार हैं । इन दोनों जगहों पर विस्फोट हुए थे ।

पुलिस ने ब्रसेल्स के शारबीक जिले में उस जगह पर भी छापा मारा जहां से तीनों हमलावर मंगलवार की सुबह विस्फोटकों से भरे तीन सूटकेस लेकर रवाना हुए थे । पड़ोसी इलाके में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश