1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूरोपीय संघ सुधारों के लिए प्रयत्नशील : कैमरन

यूरोपीय संघ सुधारों के लिए प्रयत्नशील : कैमरन

 Written By: IANS
 Published : May 23, 2015 08:40 am IST,  Updated : May 23, 2015 08:40 am IST

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने शुक्रवार को कहा कि वह यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ ब्रिटेन के संबंधों में सुधार को लेकर प्रतिबद्ध हैं। वह इस दिशा में यूरोपीय नेताओं के साथ वार्ता

यूरोपीय संघ सुधारों...- India TV Hindi
यूरोपीय संघ सुधारों के लिए प्रयत्नशील : कैमरन

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने शुक्रवार को कहा कि वह यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ ब्रिटेन के संबंधों में सुधार को लेकर प्रतिबद्ध हैं। वह इस दिशा में यूरोपीय नेताओं के साथ वार्ता शुरू करना चाहते हैं। बीबीसी के मुताबिक, लातविया में चल रहे सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि वह सात मई को हुए आम चुनावों में कंजरवेटिव पार्टी की शानदार जीत के बाद ईयू में बदलाव के लिए प्रयत्न कर रहे हैं।

कैमरन ने कहा कि उन्हें इस प्रक्रिया में बहुत सारे उतार-चढ़ावों की संभावना है, लेकिन वह 2017 तक लोगों को जनमत संग्रह का एक उचित विकल्प देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "मैं यही कहूंगा कि इस दौरान बहुत सारे उतार-चढ़ाव होंगे। आपको एक दिन सुनने को मिलेगा कि यह तो संभव है, जबकि अगले दिन कुछ चीजें असंभव हो जाएंगी।"

उन्होंने कहा, "इन सबके बीच मेरी कोशिश रहेगी कि मैं ब्रिटेन के लोगों के लिए ईयू में सुधार कर सकूं ताकि 2017 से पहले होने वाले जनमत संग्रह में हम लोगों को एक उचित विकल्प दे सके।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।