1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूरोप में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या 40,000 के पार, प्रिंस चार्ल्स ने किया अस्थायी अस्पताल का उद्घाटन

यूरोप में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या 40,000 के पार, प्रिंस चार्ल्स ने किया अस्थायी अस्पताल का उद्घाटन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 04, 2020 07:32 am IST,  Updated : Apr 04, 2020 07:32 am IST

यूरोप महाद्वीप में इस वायरस के अबतक 574,525 मामले सामने आए हैं। इस महाद्वीप पर कोविड-19 की सबसे अधिक मार पड़ी है।

Coronavirus death toll in Europe tops 40,000- India TV Hindi
Coronavirus death toll in Europe tops 40,000

पेरिस/लंदन। यूरोप में कोरोना वायरस महामारी से 40,000 से अधिक लोगों की जान चली गई। इनमें से तीन चौथाई से अधिक लोग इटली, स्पेन और फ्रांस में मारे गए। एएफपी ने आधिकारिक स्रोतों के आधार पर आंकड़ा तैयार किया। उसके अनुसार यूरोप में 40,768 लोगों की इस महामारी के चलते मौत हो गई।

यूरोप महाद्वीप में इस वायरस के अबतक 574,525 मामले सामने आए हैं। इस महाद्वीप पर कोविड-19 की सबसे अधिक मार पड़ी है। इटली और स्पेन दुनिया में इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित देश हैं। इस वायरस से इटली में अबतक 14,681 और स्पेन में 10,935 मौतें हुई हैं। फ्रांस में इस बीमारी के 5,387 मरीज अपनी जान गंवा बैठे।

प्रिंस चार्ल्स ने नए अस्थायी अस्पताल का उद्घाटन किया

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने कोरोना वायरस का इलाज करने के लिए पूर्वी लंदन में एक नए अस्थायी अस्पताल का वीडियो लिंक के जरिये शुक्रवार को उद्घाटन किया। कोरोना वायरस से उभरने के बाद 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स ने लंदन के डॉकलैंड्स में एक्सेल कॉन्‍फ्रेंस केंद्र में कुछ दिनों के भीतर बने चार हजार बिस्तरों वाले एनएचएस नाइटिंगेल अस्पताल की वीडियो लींक के जरिये औपचारिक रूप से शुरूआत की।

प्रिंस चार्ल्स ने कहा कि यह निस्संदेह काम की एक शानदार और लगभग अविश्वसनीय उपलब्धि है। हमने सुना है कि केवल नौ दिन में इतनी तीव्र गति और कौशल के साथ इस अस्पताल का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक उदाहरण है कि कैसे असंभव को संभव बनाया जा सकता है और हम मानव इच्छा और अपनी प्रतिभा से इसे कैसे हासिल कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश