1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में मौत का आंकड़ा 30000 के पार, यूरोप के चार देशों में अब तक 1 लाख से ज्यादा की गई जान

ब्रिटेन में मौत का आंकड़ा 30000 के पार, यूरोप के चार देशों में अब तक 1 लाख से ज्यादा की गई जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2020 10:18 am IST,  Updated : May 07, 2020 10:23 am IST

कोरोना वायरस के चलते दुनिया की आर्थिक शक्तियां धूल में मिलती नजर आ रही हैं। एक समय आधी दुनिया पर कब्जा रखने वाला ब्रिटेन कोरोना के सामने पस्त नजर आ रहा है।

Coronavirurs in UK- India TV Hindi
Coronavirurs in UK Image Source : AP

कोरोना वायरस के चलते दुनिया की आर्थिक शक्तियां धूल में मिलती नजर आ रही हैं। एक समय आधी दुनिया पर कब्जा रखने वाला ब्रिटेन कोरोना के सामने पस्त नजर आ रहा है। यहां अब तक 30000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जो कि यूरोप में सर्वाधिक है। यूरोप में हालात इतने खराब हैं कि चार प्रमुख देशों ब्रिटेन, इटली, स्पेन और फ्रांस में ही 1 लाख 10 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आंकड़ा अभी थमा नहीं है, यहां हर रोज हजारों जान जा रही हैं। 

कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े प्रदान करने वाली वेबसाइट वर्डोमीटर के अनुसार ब्रिटेन में गुरुवार सुबह तक 30,076 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 201,101 लोग संक्रमित हैं। वहीं यूरोप के प्रमुख देश इटली में 214,457 संक्रमित हैं और 29,684 लोगों की मौत हुई है। स्पेन में 253,682 लोग संक्रमित हैं और 25,857 लोगों की मौत हुई है तो फ्रांस में 25,809 लोगों की जिंदगी खत्म हुई है। 

वैश्विक आंकड़ों के अनुसार अब तक 3,822,951 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 265,084 लोगों की मौत हो गई है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं। यहां अब तक 74,807 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 1,263,183 पहुंच गया है। इसमें से 15,827 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। अमेरिका के अकेले न्यूयॉर्क शहर में 25,956 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश