1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Coronavirus Updates: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 15 लाख से अधिक हुई

Coronavirus Updates: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 15 लाख से अधिक हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2020 02:06 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 02:06 pm IST

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 15 लाख से अधिक का आंकड़ा पार कर गए हैं। 

COVID-19 crisis around the world- India TV Hindi
COVID-19 crisis around the world

पेरिस। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 15 लाख से अधिक का आंकड़ा पार कर गए हैं। आधिकारिक सूत्रों से एकत्रित किए गए आंकड़ों के अनुसार, गत वर्ष चीन में इस विषाणु के सामने आने के बाद से 192 देशों और क्षेत्रों में 15,02,478 संक्रमित लोगों में से 87,320 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय प्रशासनों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों से बनी तालिका संक्रमण के वास्तविक मामलों का केवल एक हिस्सा है। कई देश केवल गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं।

अमेरिका में जहां यह महामारी बहुत तेजी से फैल रही है वहां 14,817 लोगों की मौत समेत 4,32,132 मामले दर्ज किए गए हैं। स्पेन में 14,555 लोगों की मौत के साथ 1,46,690 मामले सामने आए हैं। इटली में 1,39,422 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 17,669 लोगों की मौत हो चुकी है। इस संक्रामक रोग से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोप है जहां 7,72,592 मामले दर्ज किए गए और 61,118 लोगों की मौत हो गई।

भारत में कोरोना वायरस मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह तक देश में कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 5734 तक पहुंच गई है, हालांकि इसमें 472 मामले ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं लेकिन 166 लोगों की इस वायरस की वजह से मृत्यु भी हुई है। एक व्यक्ति को माइग्रेट किया गया है। यानि देश में कुल एक्टिव कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 5095 हो गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश