1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Coronavirus:इटली में एक दिन में लगभग एक हजार लोगों की मौत

Coronavirus:इटली में एक दिन में लगभग एक हजार लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2020 11:50 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 12:09 am IST

इटली में कोरोना वायरस से शुक्रवार को एक ही दिन में 969 लोगों की मौत हो गई। हालांकि संक्रमण दर में कमी आई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि इटली में 86,500 मामलों की पुष्टि हुई है।

coronavirus:इटली में एक दिन में लगभग एक हजार लोगों की मौत - India TV Hindi
coronavirus:इटली में एक दिन में लगभग एक हजार लोगों की मौत  Image Source : AP

रोम: इटली में कोरोना वायरस से शुक्रवार को एक ही दिन में 969 लोगों की मौत हो गई। हालांकि संक्रमण दर में कमी आई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि इटली में 86,500 मामलों की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों के आठ प्रतिशत गति से बढ़ने की अपेक्षा इसमें कुल 7.4 फीसदी ही बढ़ोतरी हुई है। 

इटली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 6153 नये मामले सामने आए हैं जिससे दुनिया भर में कुल संक्रमित लोगों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई है। यह जानकारी जॉन हॉपिकन्स विश्वविद्यालय ने दी। इटली में वायरस से संक्रमण के मामले 80 हजार 539 हो गए हैं जो लगभग चीन के बराबर है।

वहीं विशेषज्ञों का आकलन है कि यूरोप के सबसे अधिक प्रभावित इटली में कोरोना वायरस का संक्रमण आने वाले कुछ दिनों में चरम पर पहुंच जाएगा लेकिन क्षेत्रीय प्रशासन ने इलाज कर रहे चार और प्रमुख चिकित्सकों की मौत के मद्देनजर चेतावनी दी है कि संकट का दौर अभी टला नहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान ने एहतियातन संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का सुझाव दिया था जिसके नतीजे जल्द सामने आने लगेंगे। (इनपुट-भाषा)

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश