1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. नीस के आतंकवादी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 85

नीस के आतंकवादी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 85

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 05, 2016 01:04 pm IST,  Updated : Aug 05, 2016 01:04 pm IST

नीस के आतंकवादी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।

death rate increased to 85 in nice- India TV Hindi
death rate increased to 85 in nice

पेरिस: नीस के आतंकवादी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। फ्रांस के नीस में 14 जुलाई को एक आतंकवादी ने ट्रक से लोगों को रौंद डाला था। क्षेत्रीय समाचार पत्र 'नीस मार्टिन' के मुताबिक, बास्तील दिवस की परेड के दौरान हुए इस हमले में पीटर हैटरमन (56), उनकी पत्नी और 13 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हैटरमन की 14 वर्षीया बेटी अस्पताल में भर्ती है।

नीस के पूर्व महापौर ने ट्वीट कर बताया, "मेरी सभी संवेदनाएं नीस हमले के 85वें शिकार पीटर हैटरमन, उनके परिवार, संबंधियों और उनकी बेटी के साथ है"। 

गौरतलब है कि 14 जुलाई को मोहम्मद लाहौएज बुलहेल ने नीस के राष्ट्रीय दिवस के जश्न के दौरान आतिशबाजी देखने उमड़ी भीड़ को ट्रक से रौंद डाला था। यह ट्रक लगभग दो किलोमटीर तक लोगों को रौंदता चला गया था। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश