1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मरनेवालों का आंकड़ा 18 हजार के पार पहुंचा

ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मरनेवालों का आंकड़ा 18 हजार के पार पहुंचा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2020 11:49 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 11:49 pm IST

ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस से 759 और लोगों की मौत के साथ इस घातक विषाणु के संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 18,100 हो गई है। मौतों में दैनिक वृद्धि में हालांकि कमी बताई जा रही है।

britain, coronavirus- India TV Hindi
Death toll from coronavirus in Britain crosses 18 thousand Image Source : AP

लंदन: ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस से 759 और लोगों की मौत के साथ इस घातक विषाणु के संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 18,100 हो गई है। मौतों में दैनिक वृद्धि में हालांकि कमी बताई जा रही है और पिछले 24 घंटों में मरनेवालों का आंकड़ा 823 से कम है। कोरोना वायरस से मौतों के मामले में ब्रिटेन यूरोप में चौथे नंबर पर है। इससे पहले इटली, स्पेन और फ्रांस का स्थान है जहां हर जगह 20 हजार से अधिक मौत हुई हैं। ब्रिटेन में मृतकों में उन लोगों को शामिल नहीं किया गया है जिनकी मौत देखभाल गृह या समुदाय में कहीं अन्य जगह हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश