1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. प्लेन उड़ाने वाले इस डॉगी के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे

प्लेन उड़ाने वाले इस डॉगी के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 04, 2016 06:18 pm IST,  Updated : Apr 04, 2016 06:18 pm IST

अगर हम आपको बताएं कि एक डॉगी ने हवाई जहाज़ उड़ाया तो क्या आप विश्वास कर सकेंगे। जी हां, यह बिल्कुल सच है।

britain
britain

बुल उन तीन कुत्तों में से हैं जिन्हें विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दी गई थी। तीनों कुत्तों को स्काई वन सीरीज की डॉग्स माइट फ्लाई के तहत फ्लाइट स्कूल में विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दी गई। हालांकि इस विमान को उड़ाने से पहले बुल के लिए विमान में कुछ बदलाव भी किए गए थे। विमान के कंट्रोल बटनों को ऐसा बनाया गया जिससे कि बुल अलग-अलग आवाजों पर प्रतिक्रिया देने के लिए बटनों को दबा सके।

विमान उड़ाने के लिए बुल को हजारों कुत्तों में से चुना गया था। बुल ने 22 घंटे तक इस विमान को उड़ाया। एनिमल एक्सपर्ट शार्लेट विल्डी के मुताबिक इस शो  के माध्यम से वह यह बताना चाहते हैं कि कुत्तों में असाधारण क्षमताएं होती हैं और एक विमान उड़ाना इसकी अच्छी परीक्षा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश